विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather News: डीजीआरई ने हिमाचल के इन पांच जिलों में हिमस्खलन की दी चेतावनी, मनाली-केलंग मार्ग बंद

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
Updated: Thu, 22 Feb 2024 09:23 AM (IST)

Himachal Weather Today डीजीआरई ने राज्य के पांच जिलों जिसमें चंबा लाहुल स्पीति कुल्लू किन्नौर और शिमला शामिल हैं। यहां पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की ...और पढ़ें

Himachal Mausam: हिमाचल के इन पांच जिलों में हिमस्खलन की दी चेतावनी। फाइल फोटो
Himachal Mausam: हिमाचल के इन पांच जिलों में हिमस्खलन की दी चेतावनी। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, शिमला। रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने प्रदेश के पांच जिलों चंबा, लाहुल स्पीति, कुल्लू, किन्नौर व शिमला में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। सोलंगनाला से अटल टनल रोहतांग तक हिमस्खलन का अधिक खतरा है। लाहुल स्पीति में चार दिन से लगातार हिमपात जारी है।

ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में तीन से चार फीट, घाटी में ढाई से तीन फीट तक हिमपात हो चुका है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। मनाली-केलंग मार्ग बंद है। अटल टनल रोहतांग भी पांच दिन से सैलानियों के लिए बंद है। लाहुल घाटी में प्रशासन ने लोगों को मौसम साफ होने के बाद ही घरों से निकलने की सलाह दी है।

बुधवार को लाहुल-स्पीति जिला के केलंग में 18 सेंटीमीटर, कल्पा में 12 सेंटीमीटर और प्रदेश में ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात, जबकि कई स्थानों पर वर्षा हुई है। प्रदेश में चार एनएच सहित 405 सड़कें बंद हैं और 577 ट्रांसफार्मर खराब हैं। प्रदेश में जनवरी व फरवरी में हिमपात और वर्षा से करीब 55 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

Himachal Pradesh: 'लंबित मामलों की जानकारी है तो बताएं, अभी जारी कर देंगे बजट', जन सहयोग कार्यक्रम को लेकर बोले CM सुक्खू

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से पांच डिग्री व अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। गत 24 घंटों में मनाली में 29 व चंबा में 16 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। हिमपात व वर्षा कृषि व बागवानी के लिए बहुत लाभदायक है।

आगामी दिनों में मौसम साफ रहने व पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने की संभावना जताई है। गुरुवार व शुक्रवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक या दो स्थानों पर हिमपात व वर्षा की संभावना है। अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ और कुछ स्थानों पर बादल छा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal News: एक हफ्ते के लिए रोजाना 4 घंटे बंद रहेगा NH-कुल्लू मंडी हाईवे, बाहर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर