Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम साफ होते ही किन्नौर कैलाश यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 589 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:25 PM (IST)

    मौसम साफ होने के बाद किन्नौर कैलाश यात्रा फिर से शुरू हो गई है, जिससे तांगलिंग बेस कैंप में फंसे श्रद्धालुओं को राहत मिली। प्रशासन ने सामान्य से अधिक ...और पढ़ें

    मौसम सुधरते ही किन्नौर कैलाश यात्रा में तेजी।

    मौसम सुधरते ही किन्नौर कैलाश यात्रा में तेजी।

    HighLights

    1. खराब मौसम के कारण दो दिन यात्रा प्रभावित रही।

    2. मौसम साफ होने पर 589 श्रद्धालुओं को भेजा गया।

    3. तांगलिंग बेस कैंप में भीड़ नियंत्रित की गई।

    संवाद सूत्र, रिकांग पिओ। किन्नौर में पिछले दो-तीन दिनों से खराब मौसम के कारण किन्नौर कैलाश यात्रा प्रभावित रही। मौसम खराब होने के चलते श्रद्धालु पवित्र किन्नौर कैलाश शिवलिंग के दर्शन के लिए आगे नहीं जा सके, जिससे तांगलिंग बेस कैंप में यात्रियों की संख्या बढ़ गई थी।

    रविवार को मौसम साफ होने के बाद जिला प्रशासन ने यात्रा व्यवस्था को सुचारु करने और बेस कैंप में बढ़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निर्धारित संख्या से अधिक श्रद्धालुओं को पवित्र शिवलिंग के दर्शन के लिए भेजने का निर्णय लिया।

    सामान्य तौर पर प्रतिदिन 375 श्रद्धालुओं को किन्नौर कैलाश यात्रा के लिए आगे भेजा जाता है। लेकिन पिछले दो दिनों से यात्रा संचालित नहीं होने के कारण रविवार को प्रशासन ने 214 अतिरिक्त श्रद्धालुओं को अनुमति दी। इस तरह आज कुल 589 श्रद्धालुओं को किन्नर कैलाश शिवलिंग के दर्शन के लिए भेजा गया।

    प्रशासन के अनुसार रविवार को भेजे गए श्रद्धालुओं में 194 ऑनलाइन पंजीकरण, 306 ऑफलाइन पंजीकरण तथा 89 श्रद्धालु एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन किन्नौर के कोटे से शामिल रहे।

    जिला प्रशासन का कहना है कि पिछले दो दिनों से यात्रा प्रभावित रहने के कारण तांगलिंग बेस कैंप में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई थी। ऐसे में मौसम साफ होने के बाद यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव को कम करने के उद्देश्य से सामान्य से अधिक श्रद्धालुओं को आगे भेजने का फैसला लिया गया।

    खबरें और भी

    मौसम अनुकूल रहने पर यात्रा को निर्धारित सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के तहत संचालित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं से मौसम की स्थिति और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।