हिमाचल के 8 IAS अधिकारी 2027 में होंगे सेवानिवृत्त, ओंकार शर्मा का नाम भी शामिल; 5 अन्य अफसर भी सूची में
हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने वर्ष 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले 8 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और 5 अन्य विभागाध्यक्षों की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

हिमाचल प्रदेश के 8 आईएएस अधिकारी अगले साल रिटायर होंगे। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
कार्मिक विभाग ने 2027 में सेवानिवृत्त होने वालों की सूची जारी की।
आठ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और पांच विभागाध्यक्ष होंगे सेवानिवृत्त।
ओंकार चंद शर्मा सहित कई प्रमुख अधिकारी सूची में शामिल।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने वर्ष 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले 8 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और 5 अन्य विभागाध्यक्षों (एचओडी) की सेवानिवृत्ति की आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं। मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत के आदेशानुसार जारी इस सूची में कई महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा संभाल रहे शीर्ष अधिकारी शामिल हैं।
ओंकार चंद शर्मा 28 फरवरी 2027 को रिटायर होंगे
ओंकार चंद शर्मा (1994 बैच): अतिरिक्त मुख्य सचिव जनजातीय विकास एवं परिवहन तथा मुख्य महा प्रबंधक, रोपवेज 28 फरवरी 2027 को रिटायर होंगे। डॉ. पंकज ललित (2018 बैच): निदेशक, महिला एवं बाल विकास 31 जनवरी 2027 को रिटायर होंगे। दलीप कुमार नेगी (2018 बैच): विशेष सचिव (राज्य कर एवं आबकारी व गृह) 28 फरवरी 2027 को रिटायर होंगे। चंद्र प्रकाश वर्मा (2010 बैच): सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व सचिव, लोकायुक्त 30 सितंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।
ये प्रमुख आईएएस अधिकारी भी होंगे सेवानिवृत्त
पंकज राय (2014 बैच) उप निदेशक (प्रशासन), पीजीआई चंडीगढ़ 30 सितंबर 2027, हरबंस सिंह ब्रासकॉन(2015 बैच विशेष सचिव (लोक निर्माण, जीएडी एसएडी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी शिमला 31 अक्टूबर 2027 को, आशीष कुमार कोहली (2019 बैच) निदेशक, स्कूल शिक्षा 31 अक्टूबर 2027 को और सतीश कुमार शर्मा (2019 बैच) निदेशक, राजस्व प्रशिक्षण संस्थान, जोगिंद्रनगर 31 अगस्त 2027 को रिटायर होंगे।
सेवानिवृत्त होने वाले विभागाध्यक्ष व मुख्य अभियंता
रविंद्र सिंह जसरोटिया निदेशक, कृषि विभाग 28 फरवरी 2027 को, सतीश कुमार निदेशक, उद्यान विभाग 28 फरवरी 2027 को, इंजीनियर अनिल मेहता मुख्य अभियंता (D&M), जल शक्ति विभाग 28 फरवरी 2027 को रिटायर होंगे। ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा (सेवानिवृत्त) निदेशक, सैनिक कल्याण विभाग, हमीरपुर 31 मार्च 2027 को और इंजीनियर नरेंद्र पाल सिंह चौहान मुख्य अभियंता (मंडी जोन), लोक निर्माण विभाग 31 मई 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।
