हिमाचल कांग्रेस में 40 पदाधिकारियों की होगी नियुक्ति, रजनी पाटिल से संगठन विस्तार की चर्चा कर दिल्ली से लौटे विनय कुमार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठनात्मक विस्तार करने जा रही है, जिसमें लगभग चालीस नए पदाधिकारियों को तैनात किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने दि ...और पढ़ें
-1786363208125_m.webp)
संगठन विस्तार पर रजनी पाटिल से चर्चा कर लौटे विनय, वेणुगोपाल से नहीं हो पाई मुलाकात। फाइल फोटो
HighLights
हिमाचल कांग्रेस में चालीस नए पदाधिकारियों की होगी नियुक्ति
विनय कुमार ने दिल्ली में रजनी पाटिल से की चर्चा
संगठन को विधानसभा चुनावों के लिए मजबूत किया जाएगा
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठनात्मक विस्तार करने जा रही है। पार्टी में चालीस के करीब नए पदाधिकारियों को तैनात किया जाएगा। सचिव व प्रवक्ता के पद पर इन्हें तैनाती मिलेगी। संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के लिए संगठनात्मक विस्तार किया जा रहा है।
पार्टी हाईकमान ने महासचिव व उपाध्यक्ष पद पर पहले तैनाती की थी। सूत्रों के मुताबिक कुछ और वरिष्ठ सदस्यों को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महासचिव के पद पर तैनात किया जा सकता है। दिल्ली दौरे पर गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल के साथ इसको लेकर विस्तृत चर्चा की है।
सूची में शामिल हर नाम पर मंथन किया गया है। उनका पार्टी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल से मिलने का कार्यक्रम था। उनके पहले से तय व्यस्त कार्यक्रम के चलते यह मुलाकात नहीं हो पाई है। वह सोमवार को वापिस शिमला लौट आए हैं।
संसद सत्र समाप्त होने के बाद विनय कुमार दोबारा दिल्ली जाएंगे। इस दौरान संगठन में नए पदाधिकारियों को शामिल करने के अलावा राजनीतिक मामलों की प्रस्तावित बैठक के लिए भी समय मांगा जाएगा।
प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के साथ हुई बैठक में संगठनात्मक मसलों पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार कह चुके हैं कि संगठन को मजबूती देने के लिए नई नियुक्तियां बेहद जरूरी हैं।
उन्होंने कहा कि जो नेता पूर्व में संगठन में पद पाने से वंचित रह गए थे, उन्हें समायोजित कर संतुलन बनाया जाएगा। कांग्रेस उन निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देगी जो धरातल पर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को हर स्तर पर मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है।