Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ सरकार पर बोला हमला, कहा- पांच साल में हुआ भ्रष्टाचार का नंगा नाच

    By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 07:01 PM (IST)

    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए कहा कि ...और पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ सरकार पर बोला हमला (फाइल फोटो)
    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ सरकार पर बोला हमला (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. केंद्रीय मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री कार्यालय के कई अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल हैं बंद
    2. काेयला, शराब के अलावा वहां की सरकार ने गोबर भी नहीं छोड़ा
    3. भ्रष्टाचार व घोटालों से दुखी जनता ने बनाया छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त करने का मन

    जागरण संवाददाता, मंडी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले पांच साल में भ्रष्टाचार का नंगा नाच हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय के कई अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं।

    उन्होंने कहा कि शराब, कोयला व खनन क्षेत्र में व्यापक धांधली हुई है। कांग्रेसी वहां सब कुछ खा और पी गए। हर क्षेत्र में करोड़ों रुपये के घोटाले हुए हैं। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां भ्रष्टाचार नहीं हुआ हो। शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव ने चारा खाया था।

    छत्तीसगढ़ सरकार ने गोबर भी नहीं छोड़ा- अनुराग ठाकुर

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने गोबर भी नहीं छोड़ा। गंगाजल की सौगंध खाकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को शराब मुक्त बनाने का वादा किया था। कोविड के समय घर घर सप्लाई कर लोगों को शराब की लत लगा दी। 2000 करोड़ का शराब, 5000 करोड़ का कोयला और 1300 करोड़ का गौठान घोटला हुआ है।

    गोबर में भी करोड़ों रुपये की धांधली हुई है। कई मेयरों व उनके स्वजनों पर घोटाले के आरोप लगे थे। भाजपा ने साक्ष्य भी दिए थे। लेकिन भूपेश बघेल सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। भ्रष्टाचार और घोटालों से दुखी जनता ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त बनाने का निर्णय लिया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 'प्रदेश में खुल रहे निजी शिक्षण संस्थानों पर लगाम लगाए सरकार', अधीनस्थ चयन बोर्ड के सेवानिवृत सचिव ने दिया बयान

    विपक्ष तोड़ने और भाजपा कर रही जोड़ने का काम

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि जाति व धर्म के नाम पर लोगों को बांटना कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की पुरानी आदत रही है। विकास के नाम पर इन लोगों के पास कुछ कहने व बताने को नहीं है। विपक्ष ने हमेशा लोगों को तोड़ने और भाजपा ने जोड़ने का काम किया है। भाजपा सबका साथ सबका विकास मूलमंत्र पर काम कर रही है। लोगों को गरीब रेखा से बाहर निकालने का काम मोदी सरकार ने किया है।

    पांचों राज्यों में भाजपा के पक्ष में हवा

    बकौल अनुराग ठाकुर वह पिछले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश व राजस्थान का दौरा कर चुके हैं। शीघ्र तेलंगाना के दौरे पर जाएंगे। पांचों राज्यों में भाजपा के पक्ष में हवा चल रही है। भाजपा कार्यकर्ता की नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हुई हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि वहां की पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आरोपितों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

    खेलों में अब राजनीति नहीं, मिल रहे पदक

    कांग्रेस के समय में खेलों पर राजनीति हावी थी। देश एक एक पदक को तरसता था। अब हर प्रतियोगिता में पदकों की झड़ी लग रही है। धर्मशाला में भारत न्यूजीलैंड के मैच पर राजनीति करने के बजाय विपक्ष को खेल का आनंद लेना चाहिए।

    ये भी पढ़ें- जेल में बंद... फिर भी रखेंगी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत, महिला कैदियों के लिए जेल में विशेष व्यवस्था