विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mandi Crime: पहले महिला के साथ पी शराब फिर किया सामूहिक दुष्कर्म, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

By hans raj sainiEdited By: Nidhi Vinodiya
Updated: Tue, 10 Oct 2023 08:04 PM (IST)

मंडी में एक महिला की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर राजफाश कर आरोपितों को सलाखों के पीछे धकेल दिया है। आरोपितोंं ने पहले महिला के साथ शराब का सेवन ...और पढ़ें

शराब पी कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, फाइल फोटो
शराब पी कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, फाइल फोटो

HighLights

  1. 50 वर्ष की महिला के साथ पांच लोगों ने किया दुष्कर्म।
  2. सामूहिक दुष्कर्म कर घोंटा था महिला का गला।
  3. जोगेंद्रनगर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझाया महिला की मौत का मामला

संवाद सहयोगी, जाेगेंद्रनगर। मंडी जिले के जोगेंद्रनगर में एक महिला की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर राजफाश कर आरोपितों को सलाखों के पीछे धकेल दिया है। आरोपितोंं ने पहले महिला के साथ शराब का सेवन बाद में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Physical Abuse with female) किया। महिला के विरोध जताने पर आरोपितों ने दुपट्टे से गला घोंट उसकी हत्या दी थी। शव अप्रोच रोड की वर्षा शालिका में छिपा आरोपित वहां से फरार हो गए थे।

महिला के साथ शराब पी थी

सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन व स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर हत्या व सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच आरोपितों की पहचान की है। इनमें तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पुलिस रिमांड पर लेने के लिए बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। दो आरोपित नाबालिग हैं। पूछताछ के बाद स्वजनों के हवाले कर दिया है। उनके विरुद्ध जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। पांचाें आरोपितों ने पहले से शराब पी रखी थी।

सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के तहत मामला दर्ज

रास्ते में और शराब पीने के लिए एक बोतल साथ ले रखी थी। महिला भी उन्हें रात को नशे की हालत में वर्षा शालिका में मिली थी। पांचों ने महिला के साथ बैठ कर और शराब पी थी। उपमंडल के एक गांव की रहने वाली 50 वर्षीय महिला शानन में एक किराये के कमरे में रहती थी। कई सालों से पति के साथ विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह उसका शव वर्षा शालिका से मिला था।

स्थानीय व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम केे लिए नेरचौक मेडिकल कालेज को भेजा था। पुलिस ने हत्या के बाद अब आरोपित पर सामूहिक दुष्कर्म व साजिश रचने की धाराएं भी लगाई हैं।

Also Read: हिमाचल में बर्फबारी से निखरे पहाड़, अब रफ्तार पकड़ेगा पर्यटन कारोबार; लाहुल स्पीति सहित कुल्लू जिला में हिमपात

आरोपित के नाम व पता

  • सन्नी कुमार पुत्र बुद्धि सिंह गांव जिमजिमा तहसील जोगेंद्रनगर जिला मंडी
  • शिवम कुमार पुत्र रमन कुमार गांव थंडोल, डाकघर भवारना जिला कांगड़ा
  • राकेश कुमार पुत्र मंगल सिंह गांव जिमजिमा जोगेंंद्रनगर जिला मंडी

आरोपितों ने महिला के साथ पहले शराब पी थी। फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में दुपट्टे से गला घोंट उसकी हत्या कर दी थी। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दो नाबालिग हैं।

संजीव सूद, एसडीपीओ पद्धर