Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: मक्की तोड़ते परिवार पर रंगड़ों ने कर दिया हमला, पांच लोग पहुंचाए अस्पताल; एक की हालत गंभीर

    Updated: Sat, 27 Sep 2025 04:13 PM (IST)

    Himachal Pradesh Mandi News मंडी जिले के उरला गांव में रंगड़ों के झुंड ने मक्की तोड़ रहे एक परिवार पर हमला कर दिया जिसमें पांच सदस्य घायल हो गए। घायलो ...और पढ़ें

    मंडी के उरला में मक्की तोड़ते परिवार पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। प्रतीकात्मक फोटो
    मंडी के उरला में मक्की तोड़ते परिवार पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. मंडी में रंगड़ों का हमला, पांच घायल |
    2. खेत में मक्की तोड़ रहे थे, तभी हमला |
    3. ग्रामीणों में दहशत का माहौल |

    सहयोगी, पद्धर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों रंगड़ों के हमले बढ़ रहे हैं। जिला मंडी में पद्धर उपमंडल की उरला पंचायत के गैल गांव में शनिवार सुबह रंगड़ों के झुंड ने खेत में मक्की तोड़ रहे एक परिवार पर अचानक हमला कर दिया। रंगड़ों के हमले में परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं।

    घटना में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) से सेवानिवृत्त निरीक्षक जगदीश कुमार, उनकी बेटी पूनम और भतीजी नेहा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय वे अपने घर से सटे खेत में मक्की की फसल निकाल रहे थे।

    तभी रंगड़ों का झुंड खेतों में घुस आया व हमला कर दिया। हमले को रोकने के लिए समीप ही काम कर रहे स्वामी राम व टेक चंद बचाव के लिए दौड़े, लेकिन वे भी रंगड़ों की चपेट में आ गए।

    एक की हालत गंभीर, नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर

    ग्रामीणों ने तत्काल सभी घायलों को सिविल अस्पताल पद्धर पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल जगदीश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज नेरचौक रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज पद्धर अस्पताल में जारी है।

    खबरें और भी

    लोगों में दहशत का माहौल 

    अचानक हुई घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग खेतों में काम करने से डर रहे हैं और बच्चों को स्कूल से सुरक्षित घर लाने के लिए कई अभिभावक खुद वाहन लेकर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में रंगड़ों की बढ़ती गतिविधियों से उनका जीना मुश्किल हो गया है।

    कुन्नू में भी हुई थी ऐसी ही घटना

    शुक्रवार को भी कुन्नू पंचायत के संगलेहड़ गांव में ऐसी ही घटना सामने आई थी। वहां भी खेत में मक्की निकाल रहे एक परिवार पर रंगड़ों ने हमला किया था। गंभीर घायल एक महिला जोनल अस्पताल मंडी में उपचाराधीन है।

    यह भी पढ़ें- बिलासपुर में आधी रात तनाव, जान से मारने की धमकी के बाद घर पर पथराव; पुलिस जवान को धक्का देकर फरार हुए बदमाश

    यह भी पढ़ें- Himachal: गांव की बेटी ने पाया मुकाम, पहले ही प्रयास में न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर जज बनी सिमरन; बताया सफलता का राज