Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में पति कमाने गया तो पीछे से पत्नी ने चला लिया चक्कर, घर लौटा तो दोनों ने कर दी पिटाई; जान बचाकर थाने पहुंचा

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 22 Jul 2026 03:38 PM (GMT+05:30)

    पति जब परिवार के भरण-पोषण के लिए बाहर गया, तो उसकी पत्नी ने घर में दूसरे व्यक्ति को रख लिया। वापस लौटने पर पति को पत्नी और उस व्यक्ति ने पीटकर घर से न ...और पढ़ें

    मंडी के जोगेंद्रनगर में पत्नी ने प्रेमी के साथ पति को पीटकर घर से निकाल दिया। (फोटो एआई से बनाया है)

    मंडी के जोगेंद्रनगर में पत्नी ने प्रेमी के साथ पति को पीटकर घर से निकाल दिया। (फोटो एआई से बनाया है)

    HighLights

    1. पति जब कमाने गया, पत्नी ने घर में दूसरे को रखा।

    2. वापस लौटने पर पत्नी और प्रेमी ने पति को पीटा।

    3. पीड़ित पति ने जोगेंद्रनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर (मंडी)। पति घर से दूर परिवार के भरण-पोषण के लिए क्या गया तो पीछे से उसके घर में अन्य व्यक्ति रहने लगा। हंगामा तो तब हुआ जब पति वापस आया तो पत्नी व उस व्यक्ति ने उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। यह मामला हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के जोगेंद्रनगर उपमंडल में सामने आया है।

    पत्नी के साथ रह रहा था और व्यक्ति

    पुलिस को दी शिकायत में उपमंडल के नोहली गांव के जय सिंह ने बताया कि वह कांगड़ा में वेल्डर का काम करता है। जब वह घर आया तो देखा बलवीर निवासी बैजनाथ उसकी पत्नी हल्दी देवी के साथ किराये के मकान में रहने लगा था।

    आपत्ति जताई तो कर दी पिटाई

    उसने जब इस बात पर आपत्ति जताई और बलवीर को वहां से जाने के लिए कहा तो बलवीर और पत्नी हल्की देवी ने गाली गलौज तथा हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। 

    व्यक्ति जान बचाकर पुलिस के पास पहुंचा

    वह किसी तरह बचकर पुलिस के पास पहुंचा। उसने शिकायत में कहा कि मारपीट के कारण उसे चोटें आई हैं। वहीं यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। दूसरी ओर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के खेल मंत्री का बना दिया फर्जी फेसबुक अकाउंट, लोगों को भेजे वाट्सएप ग्रुपों में जुड़ने के मैसेज

    यह भी पढ़ें: 'वित्तीय तंगी या जांच का बहाना बना भुगतान नहीं रोक सकती सरकार', हिमाचल हाई कोर्ट का कड़ी टिप्पणी के साथ आदेश