Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    परिजन ने मोबाइल चलाने से मना किया तो 11 साल की बच्ची ने लगाया फंदा, हिमाचल के मंडी में हैरान करने वाला मामला

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:09 AM (GMT+05:30)

    धर्मपुर उपमंडल में मोबाइल चलाने से मना करने पर एक ग्यारह वर्षीय बच्ची ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

    परिजन ने मोबाइल चलाने से मना किया तो 11 साल की बच्ची ने लगाया फंदा (प्रतीकात्मक फोटो)

    परिजन ने मोबाइल चलाने से मना किया तो 11 साल की बच्ची ने लगाया फंदा (प्रतीकात्मक फोटो)

    सहयोगी, धर्मपुर/मंडी। उपमंडल धर्मपुर में एक ग्यारह वर्षीय बच्ची ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बच्ची का शव घर पर पड़ा।खिड़की के साथ लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है की उसकी माँ और नानी ने मोबाइल फोन चलाने से मना किया था।

    इससे नाराज होकर उसने ये कदम उठा लिया। उसके पिता चंडीगढ़ में निजी कंपनी में काम करते हैं। बेटी को मोबाइल चलाने की लत थी। शनिवार को दोपहर और शाम के समय उसकी मां और नानी ने उसे मोबाइल चलाने के लिए डांटा था और उससे के मोबाइल ले लिया था।

    इसके बाद वह दोनों शाम का खाना बनाने के लिए चली गई। जब घरवालों ने उसे खाने के लिए आवाज़ लगाई, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। जब माँ ने कमरे में जाकर देखा तो बेटी ने घर में लगी बड़ी खिड़की कि ग्रिल के साथ फंदा लगा लिया था।

    मां ने यह दृश्य देखा तो वह चीखने लगी । माँ की चीखने की बात सुनकर नानी और आसपास के लोग मौके पर पहुंची और उसे तुरंत धर्मपुर अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सक ने बेटी को मृत घोषित कर दिया।

    खबरें और भी

    शव रात को धर्मपुर अस्पताल में ही रखा गया और सुबह पोस्टमार्टम के लिए उसे सरकाघाट अस्पताल ले जाया गया। डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।