मानसून आते ही कुल्लू में कुदरत का कहर शुरू, कशेरी नाले में बादल फटने की आशंका; अचानक आई बाढ़ से दहशत में लोग
कुल्लू के कशेरी नाले में बादल फटने की आशंका के बाद अचानक आई बाढ़ से पतलीकूहल के लोग भयभीत हैं। प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया है। ...और पढ़ें
-1783445028070_m.webp)
कशेरी नाले में बादल फटने की आशंका। फोटो जागरण
HighLights
कुल्लू के कशेरी नाले में बादल फटने की आशंका।
अचानक आई बाढ़ से पतलीकूहल में भय का माहौल।
प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने को कहा।
जागरण संवाददाता, कुल्लू। मानसून के आते ही कुल्लू जिला में प्रकृति का कहर शुरू हो गया है। मंगलवार शाम को जिला कुल्लू के नग्गर खंड में बड़ाग्रां पंचायत से पीछे कशेरी नाले में बादल फटने की आशंका जताई जा रही है। नाले में अचानक आई भारी बाढ़ के कारण पानी का बहाव तेज हो गया।
साथ में मिट्टी, पत्थर और मलबा बहकर आने लगा। इस आपदा में पतलीकूहल के लोग भयभीत हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने नाले के आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया है और नाले से दूर रहने की हिदायत दी है।
प्रशासन अलर्ट
फिलहाल इस घटना में किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। इस बीच उपमंडल अधिकारी मनाली गुमीत सिंह चीमा ने सभी नागरिकों को सूचित किया है कि पतलीकूहल के पास कशेरी नाला में भारी जल प्रवाह हो रहा है। कृपया सुरक्षा की दृष्टि से नाले एवं उसके आसपास जाने से बचें।
नाले को पार करने का प्रयास न करें तथा नदी-नालों के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएँ और स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।