Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में मार्च की बर्फबारी लाई ठंड, मनाली और लाहुल के पर्यटन स्थलों में फ्रेश स्नोफाल के बाद पर्यटक वाहन रोके

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 15 Mar 2026 03:24 PM (GMT+05:30)

    मार्च में हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी से ठंड लौट आई है। मनाली और लाहुल के पर्यटन स्थलों में भारी हिमपात हुआ, जिससे अटल टनल की ओर गए पर्यटक फंस गए औ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मार्च में हिमाचल में बर्फबारी से लौटी ठंड।

    2. मनाली-लाहुल में भारी हिमपात, पर्यटक वाहन रोके।

    3. बर्फबारी से पर्यटन कारोबार में आया उछाल।

    जसवंत ठाकुर, मनाली। हिमाचल प्रदेश में मार्च की बर्फबारी ने ठंड लौटा दी है। पर्यटन नगरी मनाली व लाहुल के पर्यटन स्थलों में रविवार सुबह से रुक-रुक हिमपात हो रहा था। दोपहर बाद यह क्रम तेज हो गया। अटल टनल की तरफ गए पर्यटक बर्फबारी में फंस गए, जिन्हें पुलिस की ओर मनाली की ओर भेजा गया। सड़क पर बर्फ जमना शुरू होने से वाहन फिसलने लगे। 

    वाहनों पर रोक लगाई

    अटल टनल के आसपास लगातार हो रही बर्फबारी के कारण दोपहिया तथा अन्य वाहनों पर रोक लगा दी है। पर्यटकों एवं आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोलंग बैरियर से आगे वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गई है। पर्यटक फोर बाई फोर वाहन का ही प्रयोग करें।

    सिस्सु तक पहुंच गए पर्यटक

    सैलानियों ने हिमपात का खूब आनंद लिया। अटल टनल सहित सिस्सु में बर्फ के फाहों में पर्यटक झूम उठे। पर्यटन स्थलों में पहुंचे सैलानियों ने बर्फ का खूब आनंद उठाया। रविवार सुबह से ही घाटी में बादल छाए थे तथा ऊंची चोटियों में हिमपात हो रहा था। हिमपात की उम्मीद लिए पर्यटक सुबह ही मनाली से सोलंग नाला व अटल टनल होकर लाहुल घाटी में पहुंचे।

    snowfall Atal Tunnel

    दोपहर बाद बर्फबारी तेज

    दोपहर 12 बजे के बाद लाहुल घाटी में भी बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया। पर्यटकों ने यहां स्कीइंग, स्नो स्कूटर और घुड़सवारी कर अपने सफर का यादगार बनाया है। सैलानियों ने बर्फ के फाहों के साथ बर्फ से लकदक पहाड़ियों को भी अपने मोबाइल में कैद किया। 

    खबरें और भी

    ऊंचाई वाले इलाकों में हो रहा स्नोफाल

    पर्यटन कारोबारी डोले राज व पूर्ण ठाकुर ने बताया किद मनाली व लाहुल के ऊंचाई वाले स्नो प्वाइंट में हिमपात हो रहा है। मार्च महीने में खुशनुमा मौसम से पर्यटकों सहित पर्यटन कारोबारी गदगद हैं। निजी होटलों के साथ पर्यटन विभाग के होटलों में 60 प्रतिशत से अधिक आक्यूपेंसी चल रही है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताहांत पर्यटन कारोबार बेहतर रहा है।

    बर्फबारी से बढ़ेगा पर्यटन कारोबार

    होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि पर्यटन के लिए बर्फ के फाहे सोने पर सुहागा जैसा है। उन्होंने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रहा हिमपात पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। आने वाले दिनों में यहां पर्यटकों का मेला लगेगा। 

    पुलिस ने पर्यटकों को किया आगाह

    डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने सैलानियों से आग्रह किया कि हिमपात को देखते हुए सैलानी ऊंचाई वाले क्षेत्रों का रुख न करें। उन्होंने कहा कि अटल टनल रोहतांग अभी पर्यटकों के लिए बहाल है, लेकिन सोमवार को दर्रे की बहाली मौसम पर निर्भर रहेगी।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में बादल फटने के 48 संवेदनशील स्थानों की पहचान, स्वचालित मौसम केंद्र से जारी होगी पूर्व चेतावनी