Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HRTC में टिकट चेकिंग फर्जीवाड़े का एक और मामला, कंडक्टर को आईडी देकर मौज कर रहे इंस्पेक्टर; निगम ने बैठाई जांच

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 28 Jul 2026 12:50 PM (IST)

    कुल्लू में एचआरटीसी के एक इंस्पेक्टर द्वारा कंडक्टर को अपनी आईडी देकर फर्जी निरीक्षण कराने का नया मामला सामने आया है। कंडक्टर ने इंस्पेक्टर की बातचीत ...और पढ़ें

    एचआरटीसी के निरीक्षण फर्जीवाड़े का एक और मामला सामने आया है। प्रतीकात्मक फोटो

    एचआरटीसी के निरीक्षण फर्जीवाड़े का एक और मामला सामने आया है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. कुल्लू में एचआरटीसी इंस्पेक्टर का फर्जीवाड़ा उजागर।

    2. कंडक्टर ने इंस्पेक्टर की बातचीत का ऑडियो किया वायरल।

    3. निगम ने मामले की जांच के आदेश दिए, कार्रवाई होगी।

    जागरण टीम, कुल्लू/मंडी। एचआरटीसी में निरीक्षण फर्जीवाड़ा का एक और मामला सामने आया है। कंडक्टर को अपनी आइडी देकर मौज करने वाले इंस्पेक्टरों के फर्जीवाड़े का नया मामला कुल्लू का है। कुल्लू डिपो से सामने आए इस मामले में कंडक्टर ने इंस्पेक्टर की आवाज का ऑडियो प्रसारित कर दिया है। मामला ध्यान में आते ही मंडलीय प्रबंधक ने क्षेत्रीय प्रबंधक कुल्लू को जांच का आदेश दिया है।

    क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने संबंधित इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बस के चालक और परिचालक को भी कार्यालय में तलब किया गया है।

    पहले मंडी में पकड़ा था फर्जीवाड़ा

    पहले मंडी जिला में इंस्पेक्टरों द्वारा अपनी आइडी परिचालकों को देकर फर्जी निरीक्षण का मामला पकड़ा गया था। इसमें चार लोग निलंबित किए गए हैं। अभी इसकी जांच चल ही रही है कि कुल्लू डिपो से भी एक इंस्पेक्टर का अपनी आइडी परिचालक को देकर फर्जी निरीक्षण का मामला उजागर हो गया। 

    इंस्पेक्टर की बातचीत का ऑडियो वायरल

    कुल्लू के मामले में परिचालक ने इंस्पेक्टर की बात को रिकार्ड कर इसका आइडी बताते हुए आडियो प्रसारित कर दिया है। परिवहन निगम जांच कर रहा है कि यह आडियो कब बनाया  गया। अगर यह पुराना है तो इस मामले में इंस्पेक्टर सहित परिचालक से भी पूछताछ होगी और अगर नया है तो परिचालक ने अधिकारियों के पास शिकायत करने के बजाय आडियो क्यों प्रसारित किया।

    क्या कहते हैं अधिकारी

    मंडलीय प्रबंधक उत्तम सिंह ने बताया कि परिवहन निगम के इंस्पेक्टर द्वारा परिचालक को आइडी देने का एक आडियो प्रसारित हुआ है। इसकी जांच के आदेश क्षेत्रीय प्रबंधक कुल्लू को दिए गए हैं। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।

    खबरें और भी

    यह है मामला

    धर्मशाला से कुल्लू आ रही बस में इंस्पेक्टर परिचालक को समझाता है कि जांच किस प्रकार दर्ज की जानी है। इंस्पेक्टर से बातचीत की आडियो रिकार्डिंग दूसरे मोबाइल फोन से की गई है। इसमें किसी का चेहरा नहीं दिख रहा सिर्फ आवाज ही सुनाई दी है है। बातचीत में परिचालक बताता है कि बस में 14 यात्री सवार थे, जबकि दो यात्रियों की अग्रिम बुकिंग थी। कुल 16 यात्रियों का उल्लेख बातचीत में सामने आता है। इस आडियो के प्रसारित होने के बाद निगम की आंतरिक कार्यप्रणाली और बसों की निरीक्षण व्यवस्था पर चर्चा शुरू हो गई है।

    यह भी पढ़ें: अमृतसर से मनाली जा रही बस में सवार 18 वर्षीय युवक-युवती से 14 लाख का चिट्टा पकड़ा, मंडी पुलिस की कार्रवाई