विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में अटल टनल रोहतांग के पास 4.5 फीट बर्फ में फंसे दो युवक, मनाली पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Updated: Tue, 27 Jan 2026 02:40 PM (IST)

मनाली में भारी बर्फबारी के बीच अटल टनल रोहतांग के पास स्नो गैलरी में दो युवक 4.5 फीट बर्फ में फंस गए। लाहुल से मनाली आ रहे इन युवकों की सूचना मिलने पर ...और पढ़ें

अटनल टनल के पास साढ़े चार फीट बर्फ में फंसे युवकों को रेस्क्यू करती मनाली पुलिस। सौ. पुलिस

अटनल टनल के पास साढ़े चार फीट बर्फ में फंसे युवकों को रेस्क्यू करती मनाली पुलिस। सौ. पुलिस

HighLights

  1. अटल टनल के पास 4.5 फीट बर्फ में फंसे दो युवक।

  2. मनाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सुरक्षित रेस्क्यू किया।

  3. फंसे हुए युवक झारखंड और उत्तर प्रदेश के बीआरओ कर्मी थे।

जागरण संवाददाता, मनाली। हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली इन दिनों बर्फ से ढका पड़ा है। भारी बर्फबारी में कई लोग परेशान भी हो रहे हैं। लाहुल से मनाली आ रहे दो युवक अटल टनल रोहतांग मार्ग पर स्नो गैलरी के पास फंस गए। यहां साढ़े चार फीट के करीब बर्फ थी।

लाहुल से मनाली आ रहे व्यक्ति ने स्नो गैलरी में दो लोगों के फंसे होने की सूचना मनाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को रेस्क्यू कर मनाली पहुंचाया।

क्या कहते हैं डीएसपी मनाली

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि आज सुबह फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति फर्स्ट स्नो गैलरी धुंधी के पास बर्फ में फंसे हुए हैं। जो इस सूचना के प्राप्त होने के तुरंत पश्चात अटल टनल सुरक्षा में तैनात पुलिस टीम की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को धुंधी से रेस्कयू कर लिया गया है और सुरक्षित मनाली पहुंचा दिया है।

यूपी और झारखंड के निवासी थे दोनों

मनाली पुलिस ने 28 वर्षीय रामेश्वर निवासी झारखंड और 19 वर्षीय दीपक निवासी उतर प्रदेश को रेस्क्यू कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों सीमा सड़क सुरक्षा संगठन बीआरओ के कामगार थे। लाहुल से मनाली आ रहे थे, इस दौरान यहां पर फंस गए।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बर्फीले तूफान का शिकार युवकों के साथ एक नहीं 2 कुत्ते थे, पिटबुल करता रहा मालिक की रखवाली, गद्दी नस्ल का डॉगी कहां?