हिमाचल पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही, मतदान के दिन ड्यूटी से गायब हो गया कर्मचारी; आयोग ने 24 घंटे में मांगा जवाब
हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर एक कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मनाली के एसडीएम ने 24 घंटे के भीतर स्पष्टी ...और पढ़ें

पंचायत चुनाव के बीच कर्मचारी ड्यूटी से गायब पाया गया। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
पंचायत चुनाव ड्यूटी से कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया।
मनाली एसडीएम ने 24 घंटे का नोटिस जारी किया।
जवाब न देने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई।
संवाद सहयोगी, पतलीकूहल (कुल्लू)। हिमचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में रिटर्निंग ऑफिसर-कम-एसडीएम मनाली द्वारा एक कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जारी नोटिस के अनुसार, कटराईं वार्ड नंबर-2 में पोलिंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त चंदर मणि, तकनीशियन आईएआरआई आरएस कटराईं को निर्धारित समय और स्थान पर चुनाव ड्यूटी के लिए उपस्थित होना था, लेकिन उनके ड्यूटी पर रिपोर्ट न करने की शिकायत मिली है।
24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा
नोटिस में कहा गया है कि चुनाव जैसे महत्वपूर्ण और समयबद्ध कार्य में अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही माना गया है। संबंधित कर्मचारी को 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
अनुशासनात्मक कार्रवाई तय
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय समय के भीतर जवाब नहीं मिलने पर यह माना जाएगा कि कर्मचारी के पास अपने बचाव में कुछ कहने को नहीं है, जिसके बाद चुनाव नियमों और सरकारी निर्देशों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय ने इस मामले को “अत्यंत जरूरी” बताते हुए संबंधित अधिकारी को सख्त अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।