विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather: बारिश बादल फटना और अब बर्फबारी... हिमाचल में मौसम बना चुनौती, मनाली-लेह मार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे

Published: Mon, 25 Aug 2025 05:06 PM (IST)Updated: Mon, 25 Aug 2025 05:23 PM (IST)

Snowfall in Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने से मनाली-लेह मार्ग हिमपात और बाढ़ के कारण अवरुद्ध हो गया ...और पढ़ें

लाहुल के शिंकुला दर्रे पर हो रहा हिमपात। जागरण
लाहुल के शिंकुला दर्रे पर हो रहा हिमपात। जागरण

HighLights

  1. हिमपात व बाढ़ से मनाली लेह मार्ग अवरुद्ध
  2. जगह जगह फंसे वाहन, हिमपात व बारिश जारी
  3. शिंकुला, बारालाचा, खरदूंगला व रोहतांग में गिरी बर्फ

जागरण संवाददाता, मनाली। Snowfall in Himachal Pradesh, हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलने लगा है। लाहुल स्पीति की पहाड़ियों समेत दर्रों पर भारी हिमपात हुआ है। शिंकुला दर्रे पर करीब आठ इंच बर्फ गिरी है। हिमपात के साथ बाढ़ के कारण मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। सड़क बंद होने से जगह-जगह वाहन फंस गए हैं।

लाहुल स्पीति सहित मनाली की पहाड़ियों पर हिमपात से मौसम ठंडा हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडक हो गई है व पूरे प्रदेश में मौसम सुहावना हो गया है। 

शिंकुला, बारालाचा, खरदूंगला व रोहतांग में चार से आठ इंच बर्फ गिर चुकी है, जबकि क्रम जारी है। लाहुल घाटी में सुबह से ही बारिश तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात जारी है।

पागल नाले में आई बाढ़ 

मनाली धुंधी मार्ग पर सुबह भूस्खलन हुआ, जिससे एक बड़ा पेड़ सड़क पर आ गिरा। बीआरओ ने कुछ ही घंटों में सड़क को बहाल कर दिया। दोपहर के समय भारी बारिश के कारण पागल नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने के कारण दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। बाढ़ आने से यातायात बाधित हो गया। बीआरओ सड़क बहाली में जुटा हुआ है।

दोपहर बाद दर्रों से वाहनों की आवाजाही की बंद

मनाली लेह मार्ग पर लाहुल शिंकुला, बारालाचा, खरदूंगला व रोहतांग में सुबह से बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। सुबह के समय सभी दर्रों में वाहनों की आवाजाही सुचारू रही, लेकिन दोपहर बाद एहतियातन दर्रों से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है।

दारचा में रोके गए वाहन

हिमपात का क्रम बढ़ता देख शाम के समय मनाली से लेह जाने वाले सभी वाहन दारचा में रोक दिए हैं। जबकि लेह से मनाली आने वाले वाहन भी जगह जगह रुक गए हैं।

मनाली में बढ़ा ब्यास का जलस्तर

दूसरी ओर पर्यटन नगरी मनाली में भारी बारिश का क्रम जारी है। बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मनाली प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

  • डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि धुंधी के पास भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई थी जिसे बहाल कर लिया गया है। पुलिस जवान ट्रैफिक सुचारू रखने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
  • डीएसपी केलंग रश्मि शर्मा ने बताया कि लाहुल के तेलिंग नाले में बाढ़ आने से सड़क बंद है, जिसे बीआरओ बहाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिंकुला, बारालाचा, खरदूंगला सहित समस्त ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर रही है। एहतियातन तौर पर सभी दर्रों में ट्रैफिक रोक दिया है।

यह भी पढ़ें- Himachal Landslide VIDEO: ऊना में भूस्खलन की चपेट में आया स्कूल, दीवारें तोड़कर कमरे में घुसा मलबा; पांच शिक्षक थे अंदर

यह भी पढ़ें- Manimahesh Yatra की गई स्थगित, भारी बारिश व भूस्खलन के कारण फंसे हैं हजारों श्रद्धालु, 24 घंटे में तीन की गई जान