Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बर्फबारी ने खोली प्रशासनिक तैयारियों की पोल, शिमला-मनाली में पर्यटक बेहाल, घंटों जाम में फंसी रहे लोग

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 10:29 AM (IST)

    हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सीजन के पहले हिमपात ने प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल दी। मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद, शिमला और मनाली में पर्यटक ...और पढ़ें

    हिमालच में जाम में फंसे पर्यटक (फाइल फोटो)

    हिमालच में जाम में फंसे पर्यटक (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सीजन के पहले हिमपात ने प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल दी। मौसम विभाग की भारी बर्फबारी की चेतावनी और नवंबर-दिसंबर में आपदा प्रबंधन की बैठकों में दिए गए निर्देश धरातल पर नहीं उतरे। शिमला और मनाली में पर्यटकों व स्थानीय लोगों को घंटों जाम में परेशान होना पड़ा।

    यहां पर प्रतिदिन 15 से 20 हजार वाहनों की आवाजाही होती है लेकिन उसे संभालने के लिए पुलिस के संसाधनों पर कम नजर आई। पर्यटकों की ओर से सड़कों पर वाहनों के कारण जाम लगने से वेटरन वाहन पार्किंग कर सके। इसके जो जो कारण बर्फ पड़ने के कारण वाहनों के ब्रेक फेल होने से चालकों को ज्यादा दिक्कत हुई और उन्हें फंसे हुए पर मजबूर होना पड़ा।

    नवंबर और दिसंबर में आपदा प्रबंधन की बैठक में ये दिए थे निर्देश

    • राशन की आपूर्ति समय पर सुनिश्चित की जाए।
    • हिमपात के बाद सड़कों की बहाली के लिए मशीनरी तैनात की जाए।
    • ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए थे।
    • बिजली की मरम्मत कर पेड़ों की छंटाई करने के निर्देश दिए थे।शिमला में कई स्थानों पर दो दिन बाधित रही बिजली आपूर्ति

    शिमला शहर में दो दिन तक कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई गांवों में अब भी बिजली नहीं है, जिन्हें ठीक किया जा रहा है।
     
    तिथि (जनवरी) वाहन आए वाहन लौटे
    24 7,336 8,503
    25 9,126 7,200
    26 3,916 8,608

    शिमला मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी संदीप कुमार ने कहा कि '22 और 23 जनवरी को चेतावनी चार दिन पहले जारी कर दी थी। आज के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया, ताकि आवश्यक प्रबंध किए जा सकें।'

    हिमपात के बाद सड़कों को खोला जा रहा है। सबसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम किया जा रहा है।उसके बाद प्रमुख सड़कों और फिर ग्रामीण सड़कों को खोला जा रहा है।मंत्री विक्रमादित्य को जारी करनी पड़ी चेतावनीमनाली में हालात वितानजक रहे। पर्यटकों की भीड़ के बीच हिमाचली संस्कृति और स्थानीय निवासियों की उपेक्षा उठी नजर आई।

    सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासनहीनता, शोर-शराबा और नियमों की संस्कृति का शर्मसार कर रहे हैं।इसके बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चेतावनी जारी कर कहा कि ऐसे पर्यटकों पर कार्रवाई की जाएगी जो देवभूमि की संस्कृति का अपमान कर रहे हैं।यातायात व्यवस्था को सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं।-विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण मंत्रीजब हिमपात हुआ तो सभी अनन-फानन प्रबंध करने में जुट गए।

    खबरें और भी

    मनाली पहुंचे पर्यटकों को आने की अनुमति दी गई थी। 23 से 25 जनवरी तक लगभग 3500 वाहन मनाली पहुंचे। 26 जनवरी को 1100 वाहन आए। इसके बाद जब 24 और 25 जनवरी को मनाली में 24 और 25 जनवरी को आवाजाही रोक दी गई और ग्रीन टैक्स तक नहीं काटा। मनाली में 23 जनवरी को अन्य राज्यों के वाहनों को आने की अनुमति थी।

    शिमला में भी भारी हिमपात से पर्यटक पहुंचने में परेशान रहे। 24 जनवरी को ढली से कुफरी सड़क बंद कर दी गई। यहां दो दिन वाहनों के घंटों लंबा जाम लगा रहा। कई स्थानों पर पर्यटकों को मजबूरी में ही रात गुजारनी पड़ी।