हिमाचल के कांगड़ा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पंजाब का युवक 7 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार
कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने बनोई के पास एक युवक को सात ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित सुखजिंदर सिंह पंजाब के कपूरथला का निवासी है। ...और पढ़ें
-1786204564857_m.webp)
बनोई के पास पंजाब का युवक सात ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार।
HighLights
कांगड़ा पुलिस ने बनोई में युवक को चिट्टे सहित पकड़ा
गिरफ्तार आरोपित सुखजिंदर सिंह पंजाब के कपूरथला का निवासी
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, नशे के नेटवर्क की जांच
जागरण संवाददाता, धर्मशाला। कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बनोई के पास एक युवक को सात ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान 28 वर्षीय सुखजिंदर सिंह निवासी गांव शेखांवाला, डाकघर संगोली, तहसील व जिला कपूरथला, पंजाब के रूप में हुई है।
सीआईए टीम राजोल क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। उस दौरान बनोई के पास पठानकोट से धर्मशाला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की जांच की गई। पुलिस ने बस में सवार सुखजिंदर सिंह के कब्जे से चिट्टा बरामद किया।
पुलिस ने आरोपित को गगल थाना पहुंचाया। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस मामले की कड़ियां खंगालने में जुट गई है।
जांच की जा रही है कि आरोपित चिट्टा कहां से लाया और इसे किस व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था। पुलिस आरोपित से पूछताछ के आधार पर नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।