Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हत्या या आत्महत्या? ज्वालामुखी में शिव मंदिर में लुधियाना के युवक का कटर से गला कटने से मौत; इलाके में सनसनी

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 05:22 PM (IST)

    हिमाचल के ज्वालामुखी में एक शिव मंदिर के पास लुधियाना के 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर गला काटकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

    ज्वालामुखी में लुधियाना के युवक ने कटर से काटा गला, मौत। एआई जेनरेटेड तस्वीर।

    ज्वालामुखी में लुधियाना के युवक ने कटर से काटा गला, मौत। एआई जेनरेटेड तस्वीर।

    HighLights

    1. लुधियाना के युवक ने ज्वालामुखी मंदिर के पास गला काटा

    2. पुलिस आत्महत्या या हत्या के एंगल से जांच कर रही है

    3. सीसीटीवी फुटेज खंगालकर सच्चाई का पता लगाया जा रहा है

    संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी। हिमाचल के कांड़गा जिले के ज्वालामुखी में लुधियाना के करीब 25 वर्षीय युवक ने शिव मंदिर में शिवलिंग के पास कटर से गला काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है, जबकि लोगों को इसके बारे में सुबह पौने छह बजे के करीब पता चला है। इस बात पर सवाल जरूर हैं कि युवक ने गला खुद काटा या किसी और ने घटना को अंजाम दिया है।

    मामले से जुड़े हर बिंदु की पड़ताल हो रही है। जिस कटर का प्रयोग गला काटने में हुआ है वह बरामद कर लिया गया है। पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। यह घटना ज्वालामुखी मुख्य मंदिर मार्ग से 20 मीटर पीछे छोटे शिव मंदिर के पास सड़क में हुई है।

    मृतक की पहचान गुरबख्श सिंह (25) पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव भोपा सराय कला तहसील जगरांव जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस घटना की तह तक जाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने में जुट गई है ताकि सच्चाई तक पहुंचा जा सके।

    CCTV खंगाल रही पुलिस

    बताया जा रहा है कि यह मामला शनिवार देर रात रात 12:00 बजे के बाद का प्रतीत हो रहा है क्योंकि शनिवार रात 12:00 तक यात्रियों की भीड़ मुख्य मंदिर मार्ग पर आती जाती रहती है और मंदिर भी देर रात तक खुला रहता है और लेट बंद होता है। देर रात तक यहां ढाबे में लोग खाना खाते रहते हैं और कई दुकानदार अपनी दुकानों में ही सोते हैं।

    खबरें और भी

    जब सारा बाजार बंद हो जाता है और लोग अपने घरों को चले जाते हैं उसके बाद का यह मामला बताया जा रहा है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि उन्हें कोई आवाज रात को नहीं सुनाई दी। पुलिस ने कई दुकानदारों के बयान दर्ज किए हैं और यहां पर लगाए गए मंदिर न्यास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी इकट्ठी की जा रही है ताकि पता चल सके की सच्चाई क्या है।

    लुधियाना का रहने वाला है मृतक

    स्थानीय पुलिस द्वारा शव के आसपास बिखरे सामान में जब तलाशी ली गई तो उसमें पता चला कि उपरोक्त मृतक व्यक्ति लुधियाना पंजाब का निवासी है, उसकी पहचान गुरबख्श सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव भोपा सराय कला तहसील जगरांव जिला लुधियाना पंजाब उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।

    देखने में यह युवक सिख सरदार प्रतीत होता है, उसने यहां पर आकर ऐसा कदम क्यों उठाया है, इसकी पुलिस जांच कर रही है या इस मौत के पीछे कोई और कारण रहा है उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है। ज्वालामुखी मंदिर के नजदीक इस प्रकार की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत का माहौल है।

    मामले की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खगाली जा रही है। उसके बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई शुरू करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले से पर्दा उठेगा। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शन को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। -आरपी जसवाल, एएसपी, देहरा