धर्मशाला के मैक्लोडगंज में चर्च के पास भूस्खलन, मलबे की चपेट में आई बस
मैक्लोडगंज में चर्च के पास भूस्खलन के कारण हाईवे पंद्रह मिनट तक बाधित रहा, जिससे एक निजी बस भी मलबे की चपेट में आ गई। ...और पढ़ें
-1786206986056_m.webp)
सड़क बहाल करने में जुटा जेसीबी। फाइल फोटो
HighLights
मैक्लोडगंज में चर्च के पास हुआ भूस्खलन।
हाइवे पंद्रह मिनट तक रहा बाधित, बस भी फंसी।
एसडीएम और एनएचएआई ने तुरंत मार्ग बहाल किया।
संवाद सहयोगी, धर्मशाला। मैक्लोडगंज के साथ लगते चर्च के पास भूस्खलन के चलते हाइवे पंद्रह मिनट तक प्रभावित रहा। इस दौरान एक निजी बस भी मलबे की चपेट में आ गई।
हालांकि, इस संबंध में धर्मशाला नगर निगम के महापौर शमशेर नेहरिया ने एसडीएम धर्मशाला से संपर्क साधा। जिसके बाद एसडीएम ने एनएचएआइ के अधिकारियों को सूचित किया।
एनएचएआई के अधिकारी जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और मुख्य मार्ग को बहाल किया। इस संबंध में महापौर शमशेर नेहरिया ने बताया कि दिन में 11 बजे के बाद भूस्खलन होना शुरू हो गया था और दोपहर एक बजे के करीब अधिक मलबा सड़क पर आ गया।
जिस पर उन्होंने तुरंत एसडीएम धर्मशाला और संबंधित विभाग से संपर्क साधा। उधर, एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न ने बताया कि दोपहर के समय भूस्खलन हुआ। हालांकि इससे हाइवे की सड़क का कुछ हिस्सा प्रभावित हुआ। जिसे एनएचएआइ से संपर्क कर बहाल करवा दिया गया है।