यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal के आपदा प्रभावित इलाकों की तस्वीर बदलने की तैयारी में सुक्खू सरकार, राहत के लिए 185 करोड़ रुपए मंजूर
Himachal कांगड़ा जिले में आपदा प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत 45 सूचीबद्ध पुनरुद्धार कार्यों के लिए 185 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। यह ...और पढ़ें

HighLights
- मनरेगा आपदा राहत: 185 करोड़ के कार्यों को मिली स्वीकृति
- नगरोटा बगवां ब्लाक में 49 पंचायत में 680 कार्यों के लिए सात करोड़ के करीब खर्च किए जाएंगे।
जागरण संवाददाता,धर्मशाला। कांगड़ा जिले में आपदा प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत 45 सूचीबद्ध पुनरुद्धार कार्यों के लिए 185 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने दी।
उन्होंने बताया कि मानसून सीजन में भारी वर्षा के कारण आपदा आने पर सरकार ने पंचायतों-गांवों में अधिक से अधिक पुनरुद्धार कार्य मनरेगा के तहत करने के निर्देश दिए थे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को पुनः विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला की 15 विकास खंडों में आपदा से प्रभावित 13350 कार्यों की सूची भेजी गई थी, जिसे स्वीकृति प्रदान की गई है।
680 कार्यों के लिए सात करोड़ के करीब खर्च किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Himachal News: बीड़ बिलिंग में Paragliding Pre-World Cup की अंतिम सूची जारी, 17 देशों के 93 प्रतिभागी ले रहे भाग
धर्मशाला ब्लॉक की 14 पंचायत के लिए सौ विभिन्न कार्य हुए मंजूर
खबरें और भी
15 दिन में मनरेगा में पुनरुद्धार कार्यों को लेकर समीक्षा करें।