Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Paragliding: हिमाचल के बिलिंग में आपस में टकराए पैराग्लाइडर्स, दर्दनाक हादसे में एक विदेशी पायलट की मौत

    Updated: Wed, 30 Oct 2024 01:14 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश (Himachal Paragliding) के कांगड़ा जिले के बीड़ बिलिंग के आसमान में मंगलवार को दो ग्लाइडर के आपस में टकराने से बेल्जियम के 67 वर्षीय पैरा ...और पढ़ें

    बिलिंग में बेल्जियम के 67 वर्षीय पैराग्लाइडर पायलट की मौत। प्रतिकात्मक तस्वीर
    बिलिंग में बेल्जियम के 67 वर्षीय पैराग्लाइडर पायलट की मौत। प्रतिकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. बिलिंग में आपस में टकराए 2 ग्लाइडर
    2. हादसे में एक विदेशी पायलट की मौत

    संवाद सहयोगी, कांगड़ा। बीड़ बिलिंग के आसमान में मंगलवार को दो ग्लाइडर के आपस में टकराने से बेल्जियम के 67 वर्षीय पैराग्लाइडर पायलट की मौत हो गई जबकि हादसे में दूसरा पायलट बाल-बाल बच गया है।

    दोनों पायलटों के ग्लाइडर जंगल में पेड़ों के बीच फंसे थे। जो पायलट बचा उसने अपने रिजर्व ग्लाइडर का प्रयोग कर लिया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद बीड़ से पुलिस टीम व रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा और दोनों को नीचे उतारा लेकिन तब तक एक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

    दिन में 11 बजे के करीब भरी थी उड़ान

    बताया जा रहा है कि दोनों पायलटों ने दिन में 11 बजे के करीब बिलिंग से उड़ान भरी थी। उस समय बिलिंग के आकाश में सैकड़ों पैराग्लाइडर पायलट उड़ान भर रहे थे। इस दौरान दोनों पायलटों के ग्लाइडर आपस में टकरा गए और इससे पहले की वह संभलते, दोनों के ग्लाइडर नीचे घने जंगल में पहुंच गए।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर हाईकोर्ट सख्त, मांगा रिक्त पदों का विवरण

    हादसे में बेल्जियम के 67 वर्षीय पायलट पैट्रिक की मौत हो गई। पुलिस ने बिलिंग से दो किलोमीटर आगे माइनस पाइंट स्थान से पैट्रिक का शव बरामद कर लिया है। घटना में शामिल दूसरा पायलट सुरक्षित है और पैराग्लाइडर का रिजर्व खोलकर सुरक्षित लैंड कर गया। पोलैंड के इस पायलट को मामूली चोटें आई हैं।

    पेड़ से टकराने की वजह से हुई पायलट की मौत

    दोपहर एक बजे के बाद हादसे का पता चलने के बाद पुलिस दल कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल पर पहुंचा और शव कब्जे में लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पायलट की एक पेड़ से टकराने से मौत हुई है। देर सायं तक बीड़ से गया पुलिस दल नहीं लौटा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal Tourism: हिमाचल में घूमने के सबसे बेस्ट दिन, होटलों में मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट; घर बैठे करें बुकिंग

    बीड़ में भी 1 पैराग्लाइडर पायलट की मौत

    डीएसपी अनिल शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक और पैराग्लाइडर पायलट मंगलवार दोपहर बीड़ के चौगान के पास बिजली के तारों में लटक गया। गनीमत रही कि तारों से ग्लाइडर की रस्सियां ही फंसीं नहीं तो एक और बड़ा हादसा हो सकता था।

    वहीं, बीड़ में मंगलवार को रूस के एक पैराग्लाइडर पायलट की होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं! कर्रवाई न होने पर अधिकारी भी होंगे निलंबित