Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kangra News: पालमपुर के सरकारी स्कूल में चोरी, किताबें और रिकॉर्ड गायब; कीमती सामान से नहीं लगाया हाथ

    By Dinesh Katoch Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 16 Mar 2026 03:28 PM (IST)

    पालमपुर के राजकीय प्राइमरी स्कूल में रविवार रात चोरी हुई। चोरों ने खिड़की से ग्रिल हटाकर प्रवेश किया और लगभग 40 किताबें, मिड-डे मील के दो पतीले, एक ही ...और पढ़ें

    पालमपुर के सरकारी स्कूल में चोरी हुई है। जागरण

    पालमपुर के सरकारी स्कूल में चोरी हुई है। जागरण

    HighLights

    1. पालमपुर के सरकारी स्कूल में रविवार रात चोरी हुई।

    2. चोरों ने किताबें, रिकॉर्ड और मिड-डे मील के बर्तन चुराए।

    3. स्कूल में सुरक्षा की कमी पर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई।

    संवाद सूत्र, पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पालमपुर के एक सरकारी स्कूल में चोरी की घटना हुई है। राम चौक घुग्गर स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल को एजुकेशन में चोरी हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को स्कूल के एक कमरे की पिछली खिड़की से ग्रिल निकालकर चोरों ने प्रवेश किया और कीमती सामान चुरा लिया।

    कर्मचारी ने सुबह साढ़े आठ बजे दी सूचना

    स्कूल की मुख्याध्यापिका मधु अवस्थी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कूल के मल्टी टास्क वर्कर अभिषेक ने सूचना दी कि स्कूल भवन के एक मुख्य कमरे की पिछली खिड़की पर ग्रिल नहीं है।

    किताबें व रिकॉर्ड भी गायब

    जांच करने पर पता चला कि लाइब्रेरी से करीब 40 किताबें, मिड-डे मील के लिए इस्तेमाल होने वाले दो सिल्वर के पतीले, एक हीटर और अलमारी से स्कूल एडमिशन रिकॉर्ड सहित प्रशासनिक पुराना रिकॉर्ड भी गायब है।

    वहीं कुछ कीमती सामान खिड़की के पास ही पड़ा हुआ मिला, जिसमें यूपीएस, प्रोजेक्टर, प्रिंटर, बड़ी एलईडी चोर वहीं छोड़कर भाग गए।

    न चौकीदार व न लाइट

    मुख्य अध्यापिका ने बताया कि स्कूल में चौकीदार की कोई व्यवस्था नहीं है। स्कूल परिसर में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है, जिससे स्कूल में रात के समय पूरी तरह से अंधेरा छाया रहता है और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मुख्य अध्यापिका ने कहा कि आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

    खबरें और भी

    पहले सिलिंडर हुआ चोरी

    पुलिस ने मौके पर जांच की और पाया कि यह घटना शरारती या असामाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दी गई है। बता दें कि यह पहली घटना नहीं है। पहले भी स्कूल से गैस सिलिंडर चोरी हो चुके हैं। सुरक्षा की कमी के कारण स्कूल बार बार चोरों की नजर में आ रहा है। 

    पुलिस ने मामला किया दर्ज

    पुलिस थाना पालमपुर प्रभारी को पूरी स्थिति से अवगत करवाया गया है। पुलिस ने रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों ने स्कूल में चौकीदार, सीसीटीवी और स्ट्रीट लाइट की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। शिक्षा विभाग से भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: ऊना में तेज रफ्तार ट्रैवलर ने कांगड़ा निवासी को कुचला, प्रत्यक्षदर्शी ने बताई पुलिस को पूरी हकीकत