Sujanpur Air Show: आसमान में गरजे वायु सेना के 9 जेट, सैनिक स्कूल के पूर्व छात्रों ने भरी उड़ान तो गूंजी सीटियां
हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने 9 जेट विमानों के साथ शानदार एयर शो किया। सैनिक स्कूल सुजानपुर के आसमान में हुए इस प्रदर्शन का उद्देश्य युवाओं को वायुसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था।
HighLights
सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने 9 जेट से दिखाए करतब।
सैनिक स्कूल के पूर्व छात्रों ने भी भरी उड़ान।
युवाओं को वायुसेना में शामिल होने की प्रेरणा दी।
जागरण टीम, सुजानपुर (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में एयरफोर्स की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने 9 जेट के माध्यम से एयर शो में कई तरह के करतब दिखाए। सैनिक स्कूल सुजानपुर के आसमान में एयरफोर्स के जेट ने कई तरह के करतब दिखाए। इस शो के माध्यम से युवाओं को एयरफोर्स में भर्ती होने की प्रेरणा दी।
एयरफोर्स स्टेशन चंडीगढ़ व आदमपुर से उड़ान भरने के बाद विमान सुजानपुर के मैदान के ठीक ऊपर कलाबाजियां करते दिखे। एक साथ कई करतब दिखाकर दर्शकों को आश्चर्यचकित किया। रंग-बिरंगे धुएं के साथ बनाए आकाशीय डिजाइन ने मंत्रमुग्ध कर दिया।
सैनिक स्कूल के पूर्व विद्यार्थी शामिल
एयरफोर्स की टीम में सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के दो पूर्व विद्यार्थी एवं वर्तमान में वायुसेना में सेवारत एयर कमोडोर बृजेश पाल व स्क्वाड्रन लीडर हिमकुश चंदेल भी उड़ान भरी। पूर्व छात्रों के उड़ान भरने पर सैनिक स्कूल परिसर में सीटियां और तालियां गूंजी।
शो के लिए विशेष रूप से स्थापित कमेंट्री बाक्स से वायु सेना के अधिकारी एक-एक पल और विमानों के करतबों की जानकारी दर्शकों तक पहुंचाते रहे।

सीएम व अनुराग का कार्यक्रम रद
दो दिवसीय आयोजन कल भी चलेगा। पहले दिन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू व दूसरे दिन सांसद अनुराग ठाकुर कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम था, लेकिन इनका दौरा रद हो गया।
एनसीसी कैडेट्स जुटे
हमीरपुर जिले के 44 स्कूलों व 10 कालेजों की एनसीसी यूनिट्स से करीब 500-600 कैडेट्स इस एयर शो के साक्षी बने। लेफ्टिनेंट कमल संधू और पायलट संदेश ने बताया कि यह शो छात्रों व कैडेट्स के लिए वायुसेना की कार्यप्रणाली, अनुशासन व पेशेवर कौशल को नजदीक से देखने का अनूठा अवसर है।

विधायक ने बताया आयोजन गर्व की बात
इस मौके पर विधायक विधायक रणजीत सिंह राणा ने कहा कि वह खुद सैनिक हैं और सैनिक होने के नाते इस प्रकार के कार्यक्रम होना बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किन्हीं कारण से इस प्रोग्राम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। उन्होंने प्रधानाचार्य रचना जोशी का भी धन्यवाद किया। सैनिक स्कूल का पढ़ने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यहां पढ़े युवा देश के उच्चतम पदों पर सेवाएं दे रहे हैं।
सुजानपुर में एयर शो... pic.twitter.com/Mri9twBtHB
— Rajesh Sharma (@sharmanews778) March 25, 2026
सुजानपुर की धरती, आसमान में जलवा 🔥
— Munit Sharma-मुनीत शर्मा 🇮🇳 (@MMunitsh) March 25, 2026
दिल धड़काने वाला नज़ारा 🇮🇳
आज Sujanpur Air Show में जो देखा… वो शब्दों में नहीं 😍#SujanpurAirShow #Hamirpur #HimachalPradesh #IndianAirForce #AirShow #IncredibleIndia #AviationLovers #SkyShow pic.twitter.com/h56a9xi8ZV

