HPRCA TGT Result: हिमाचल में 414 लोगों को मिली सरकारी शिक्षक की नौकरी, 44155 ने किया था आवेदन; 7 पद रह गए खाली
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने टीजीटी-आर्ट्स के 425 पदों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 44,155 आवेदकों में से 414 अभ्यर्थियों का चयन ह ...और पढ़ें

हिमाचल राज्य चयन आयोग ने 414 टीजीटी आर्ट्स का रिजल्ट घोषित कर दिया है। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
टीजीटी-आर्ट्स के 425 पदों का अंतिम परिणाम घोषित।
कुल 44,155 आवेदकों में से 414 अभ्यर्थी चयनित।
पात्र अभ्यर्थी न मिलने से 7 पद खाली रहे।
रवि ठाकुर, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने बुधवार को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी-आर्ट्स) के 425 पदों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। इन पदों के लिए कुल 44,155 आवेदन प्राप्त हुए थे और सभी आवेदनों को अंतिम रूप से स्वीकार किया गया था। कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा में 38,220 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 5,935 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर 664 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तथा 1 जून 2026 को आयोजित की गई। इसके बाद आयोग ने अंतिम चयन परिणाम तैयार किया।
7 पदों के लिए नहीं मिले अभ्यर्थी
आयोग द्वारा घोषित अंतिम परिणाम में कुल 414 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इनमें विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थी शामिल हैं। ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के दो तथा एससी (डब्ल्यूएफएफ) के सात पद पात्र अभ्यर्थियों के अभाव में खाली रह गए।
दो पद न्यायालय में केस होने के कारण नहीं भरे
आयोग के अनुसार सामान्य वर्ग के दो पद उच्च न्यायालय में लंबित याचिकाओं सीडब्ल्यूपी संख्या 14030/2026 महिमा वर्मा बनाम राज्य सरकार एवं अन्य तथा सीडब्ल्यूपी संख्या 4836/2024 देवराज एवं अन्य बनाम राज्य सरकार एवं अन्य के अंतिम निर्णय तक रिक्त रखे गए हैं।
टीजीटी आर्ट्स भर्ती का अंतिम परिणाम पूरी पारदर्शिता के साथ तैयार किया गया है। परिणाम उच्च न्यायालय में लंबित याचिकाओं के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परिणाम तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है, फिर भी किसी तकनीकी अथवा अनजानी त्रुटि की स्थिति में आयोग आवश्यक संशोधन करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
-डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, राज्य चयन आयोग।
अंतिम चयन सूची में सफल घोषित अभ्यर्थी
राहुल कुमार (25001000061), प्रीति शर्मा (25001000126), अमीषा (25001000138), निधि कश्यप (25001000171), रमेश चंद (25001000225), साक्षी देवी (25001000240), लेख राज (25001000541), संजीव कुमार (25001000543), शीतल प्रकाश (25001001431), शिवानी (25001001525), पूजा देवी (25001001938), तनु (25001002122), ललित कुमार (25001002494), सपना शर्मा (25001002528), अंशुका (25001002580), वनीता (25001002615), निहारिका साहिल (25001002657), संजीव (25001002713), रजनीश कुमार (25001002728), सरोज कुमारी (25001002736), सपना ठाकुर (25001002915), अरुण सिंह ठाकुर (25001002922), राम देई (25001002928), बलविंदर सिंह (25001003059), गोपाल कृष्ण (25001003348), अखिलेश ठाकुर (25001003353), किरण कुमारी (25001003401), अविनाश कुमार (25001003434), सन्नी देयोल (25001003541), कविता देवी (25001003560), सुप्रिया (25001003617), मधु (25001003642), शशिकांत (25001003863), हीना ठाकुर (25001003876), प्रेम लता (25001004115), पंकज शर्मा (25001004141), ललिता (25001004257), धरम पाल नेगी (25001004344), प्रवीण कुमार (25001004345), शालिनी (25001004347), किरण कुमारी (25001004348), अनिल शर्मा (25001004772), नीलम कुमारी (25001004783), कुमारी रेनू (25001004854), विकास (25001004907), अखिल (25001004961), सावित्री देवी (25001005020), सविता शर्मा (25001005026), मनोज कुमार (25001005061), हेम राज (25001005067), प्रियंका कुमारी (25001005250), शिल्पा (25001005254), प्रदीप कुमार (25001005519), सुषमा शर्मा (25001005649), मनीषा (25001005764), अमित कुमार (25001005778), लेख राज (25001005864), नेहा कुमारी (25001005899), उर्मिला देवी (25001006098), शबनम (25001006200), रूप चंद (25001006210), रोहित कुमार (25001006457), सुनील कुमार (25001006496), राम कृष्ण (25001006554), सुमिता देवी (25001006649), मनीषा शर्मा (25001006654), विनोद कुमार (25001006911), रिया चौधरी (25001007077), विशाल (25001007379), अश्वनी कुमार (25001007902), रोहित कुमार (25001008022), आदित्य कालिया (25001008088), अंकिता (25001008146), वीना देवी (25001008299), बबीता पूनाल (25001008386), चंदर कुमार (25001008415), मोहित राणा (25001008813), देवेंद्र सिंह (25001008814), मदन सागर (25001008823), वंदना कुमारी (25001008859), सुशीला (25001009184), दीपिका देवी (25001009208), बाबू राम (25001009273), आयुष्री बिंद्रा (25001009355), पूनम कुमारी (25001009422), कविता (25001009438), आशीष कुमार (25001009478), पूजा देवी (25001009493), मोती सिंह (25001009679), सुनील कुमार (25001009685), लता कुमारी (25001009705), ऋषव सोनी (25001009882), अभिषेक ठाकुर (25001010067), सुरेश कुमार (25001010205), पंकज (25001010317), भवानी कुमार (25001010348), मनीष कुमार (25001010521), शिल्पा (25001010588), अरुण ठाकुर (25001010748), दिशा देवी (25001010755), बंटी (25001010777), सोमलता (25001010794), ममता देवी (25001010964), सरिता देवी (25001010997), रक्षा देवी (25001011050), नवनीत कुमार (25001011094), मनोज कुमार (25001011096), नितिश कुमार (25001011110), रसायन कुमार (25001011150), अंकिता शर्मा (25001011213) सहित कुल 414 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
नोट: यह सूची आयोग की ओर से दी गई है, इसमें किसी तरह की त्रुटि के लिए दैनिक जागरण उत्तरदायी नहीं है।