विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर का डॉ. अक्षित राणा बना भारतीय सेना में कैप्टन, दादा भी कर चुके हैं देश सेवा

By Ranbir Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Updated: Sun, 18 Jan 2026 03:30 PM (IST)

हमीरपुर के डॉ. अक्षित राणा भारतीय सेना में कैप्टन बने हैं। उन्होंने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) की कठिन चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। अब वे स ...और पढ़ें

डॉ. अक्षित राणा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद लेने पहुंचे।

डॉ. अक्षित राणा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद लेने पहुंचे।

HighLights

  1. हमीरपुर के डॉ. अक्षित राणा बने सेना में कैप्टन।

  2. सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की कठिन प्रक्रिया उत्तीर्ण की।

  3. दादा की तरह देश सेवा करेंगे सैन्य चिकित्सक।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला का युवक भारतीय सेना में कैप्टन बना है। राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर से वर्ष 2025 में एमबीबीएस करने वाले डॉ. अक्षित राणा का चयन भारतीय सेना में कैप्टन पद पर हुआ है। उन्होंने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएं (एएफएमएस) की कठिन चयन प्रक्रिया, साक्षात्कार एवं चिकित्सीय परीक्षण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की।

अक्षित की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोग उन्हें बधाई देने के लिए घर पर पहुंच रहे हैं।

दादा भी कर चुके हैं देश सेवा

चयन के उपरांत डॉ. अक्षित राणा भारतीय सेना में सैन्य चिकित्सक के रूप में सेवाएं देंगे, जिनकी प्रथम तैनाती सैन्य अस्पताल, जालंधर में होगी। डॉ. अक्षित राणा वास्तुकार अरुण राणा के पुत्र हैं, जबकि उनके दादा जंडल निवासी स्व. कैप्टन प्रकाश चंद राणा भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। दादा के बाद अब पोता भी भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करेगा। 

पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से लिया आशीर्वाद

डॉ. अक्षित राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रो. धूमल ने उन्हें बधाई देते हुए इसे देशसेवा का गौरवपूर्ण अवसर बताया। पूर्व सीएम ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि यहां का युवा भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करेगा। 

यह भी पढ़ें: Himachal Cabinet Meeting: पंचायत चुनाव पर निर्णय लेगा मंत्रिमंडल, धर्मशाला जिपलाइन सहित सरकारी नौकरियों पर भी फैसला संभव 

यह भी पढ़ें: हिमाचल हाई कोर्ट का शारीरिक शिक्षकों की भर्ती में तय योग्यता से छूट देने से इन्कार, खंडपीठ ने एकलपीठ का फैसला किया खारिज