विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का 8 अक्टूबर को हमीरपुर में प्रवास कार्यक्रम में होंगे उपस्थित, जनसंवाद भी करेंगे

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Updated: Fri, 06 Oct 2023 07:45 PM (IST)

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री और सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 8 अक्तूबर को हमीरपुर जिले की हमीर ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का 8 अक्टूबर को हमीरपुर में प्रवास कार्यक्रम में होंगे उपस्थित (फाइल फोटो)
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का 8 अक्टूबर को हमीरपुर में प्रवास कार्यक्रम में होंगे उपस्थित (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। Union Minister Anurag Thakur In Hamirpur: हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री और सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आने वाली 8 अक्तूबर को हमीरपुर जिले की हमीरपुर विधानसभा प्रवास कार्यक्रम पर रहेंगे। इस संबंध में जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने जानकारी में बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 8 अक्तूबर को प्रातः 10:00 बजे हमीरपुर के अनु कॉलेज ग्राउंड खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।

गौतम गर्ल्स कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ

इसके बाद सुबह 11:15 बजे गौतम गर्ल्स कॉलेज में भी खेल प्रतियोगिता कबड्डी मैचो का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि माननीय सांसद दोपहर 3:00 बजे ग्राम पंचायत जंगल रोपा में जनता से संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत शाम 5:00 बजे हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत डुग्घा में जनसंवाद करेंगे।

ये भी पढ़ें- सीएम आपदा कोष में ज्यादा रुपये न जाने पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- 'शर्म करे हिमाचल सरकार'