विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Politics: 'झूठे वादों से हिमाचल प्रदेश को दिया धोखा', अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर लगाए ये गंभीर आरोप

By Agency Edited By: Deepak Saxena
Updated: Tue, 23 Apr 2024 08:17 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी प ...और पढ़ें

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप (फाइल फोटो)।
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप (फाइल फोटो)।

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
  2. अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने जनता को दी झूठी गारंटी
  3. कांग्रेस पूरे देश में हो गई विफल- अनुराग ठाकुर

पीटीआई, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कांग्रेस पर झूठे वादों से हिमाचल प्रदेश के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया और उन्होंने कहा कि राज्य के युवा अभी भी पांच लाख नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं।

कांग्रेस पूरे देश में हो गई विफल

उन्होंने हमीरपुर और ऊना जिले में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके नेता पूरे देश में विफल हो गए हैं, यही कारण है कि पार्टी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में दोबारा सत्ता में नहीं आई। हमीरपुर से भाजपा उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ देश में सबसे ज्यादा अत्याचार हुए और 19 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो गए। छत्तीसगढ़ में केवल मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों को ही सरकारी नौकरियां मिलती थीं।

ये भी पढ़ें: Himachal Politics: 'बिके हुए विधायकों को टिकट देने पर BJP में मचा घमासान', सीएम सुक्खू ने जयराम व कंगना पर भी कसे तंज

कर्नाटक और हिमाचल में झूठी गारंटी देकर सत्ता में आई कांग्रेस

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप घोटाला सामने आया जबकि राजस्थान के सचिवालय से करोड़ों रुपये और सोना बरामद हुआ। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में झूठी गारंटी देकर सत्ता में आई, उन्होंने कहा कि पार्टी हिमाचल प्रदेश में एक भी वादा पूरा करने में पूरी तरह विफल रही।

उन्होंने दावा किया, न तो माताओं और बहनों को प्रति माह 1,500 रुपये मिले, न ही कांग्रेस के वादे के अनुसार दूध 100 रुपये प्रति लीटर खरीदा गया, जबकि राज्य में युवा अभी भी पांच लाख नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Himachal Tourism News: आपदा के बाद पर्यटन के कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, सप्ताह भर में पर्यटकों की संख्या बढ़ने का अनुमान