धर्मशाला में IPL मैच खेलने पहुंची MI पलटन, रोहित शर्मा की झलक पाने के लिए फैन का जोश हाई
आईपीएल मैच खेलने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम धर्मशाला पहुंच गई है। रोहित शर्मा की झलक पाने के लिए फैंस में भारी उत्साह देखा गया, जबकि टीम 14 मई को पंज ...और पढ़ें

धर्मशाला में आईपीएल मैच खेलने के लिए पहुंचे रोहित शर्मा व तिलक वर्मा और बॉलिंग कोच लशिथ मलिंगा।
HighLights
मुंबई इंडियंस टीम आईपीएल मैच के लिए धर्मशाला पहुंची।
रोहित शर्मा की झलक पाने को फैंस में दिखा जोश।
MI का अगला मुकाबला 14 मई को पंजाब किंग्स से।
जागरण टीम, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल मैच खेलने के लिए मुंबई की पलटन पहुंच गई है। दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर अलाइंस एयर के विमान से मुंबई इंडियंस की टीम चंडीगढ़ से कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां अधिकारियों ने मुंबई टीम का स्वागत किया। हिटमैन रोहित शर्मा सहित पूरी टीम धर्मशाला पहुंच गई है।
रोहित की झलक के लिए फैन में दिखा जोश
रोहित शर्मा की झलक पाने के लिए उनके फैन काफी उत्साहित दिखे। रोहित के एयरपोर्ट से बाहर आते ही उनके फैन ने पूरे जोश से अपने पसंदीदा क्रिकेटर का स्वागत किया।
14 मई को पंजाब से होगा मैच
मुंबई की टीम 14 मई को पंजाब किंग्स के साथ मुकाबला खेलेगी। मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन एमआई के फैन अपनी फैवरेट टीम को खेलते देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

फैन ऑटोग्राफ के लिए दिखे उत्सुक
इस अवसर पर मुंबई टीम के खिलाड़ी तिलक वर्मा, दीपक चाहर, नमनधीर व अन्य ने अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए व कुछ के साथ फोटो भी खिंचवाए। हिटमैन रोहित शर्मा ने सुरक्षा कारणों से किसी को ऑटोग्राफ नहीं दिया व न ही फोटो खिंचवाई। वह एयरपोर्ट से निकलते ही सीधे गाड़ी में बैठकर धर्मशाला रेडिशन होटल के लिए निकल गए।
खबरें और भी
पंजाब को हराकर दिल्ली की टीम लौटी
इससे पहले दिल्ली कैपिटल की टीम अक्षर पटेल की अगुवाई में वापस लौट गई। कांगड़ा एयरपोर्ट पर केएल राहुल ने अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए और फोटो भी खिंचवाए। इसके बाद सभी खिलाडी अलाइंस एअर के विमान से दिल्ली को रवाना हो गए।