Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आपकी डिग्री फर्जी तो नहीं? HPBoSE ने जारी की मान्यता प्राप्त बोर्ड्स और यूनिवर्सिटीज की सूची; एडमिशन से पहले करें चेक

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 07:49 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने फर्जी प्रमाणपत्रों और धोखाधड़ी रोकने के लिए मान्यता प्राप्त बोर्डों और विश्वविद्यालयों की संशोधित सूची जारी की है। ...और पढ़ें

    फर्जीवाड़े पर नकेल, मान्यता प्राप्त बोर्डों-विश्वविद्यालयों की संशोधित सूची जारी।

    फर्जीवाड़े पर नकेल, मान्यता प्राप्त बोर्डों-विश्वविद्यालयों की संशोधित सूची जारी।

    HighLights

    1. शिक्षा बोर्ड ने फर्जी प्रमाणपत्र रोकने को सूची जारी की

    2. उच्च शिक्षा, नौकरी में प्रमाणपत्रों की वैधता जांचें

    3. अमान्य प्रमाणपत्रों पर छात्र, संस्थान जिम्मेदार होंगे

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और नामांकन के दौरान होने वाले फर्जीवाड़े रोकने के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मान्यता प्राप्त एवं समकक्ष शिक्षा बोर्डों, विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक निकायों की संशोधित सूची जारी की है।

    बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध यह सूची उच्च शिक्षा में प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा सरकारी और निजी क्षेत्र में नियुक्ति के लिए प्रमाणपत्रों की वैधता जांचने में महत्वपूर्ण संदर्भ के रूप में काम करेगी।

    शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि देश-विदेश में कई संस्थान विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित कर रहे हैं। ऐसे में संस्थानों को किसी प्रमाणपत्र के आधार पर अभ्यर्थी को प्रवेश अथवा नियुक्ति देने से पहले संबंधित संस्थान की मान्यता की जांच करना जरूरी है।

    इसी उद्देश्य से बोर्ड ने संशोधित सूची सार्वजनिक की है। सूची में देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षा बोर्डों, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों, विदेशी बोर्डों तथा नेपाल सहित अन्य शैक्षणिक निकायों का विवरण शामिल किया गया है। बोर्ड अध्यक्ष ने विद्यार्थियों, अभिभावकों, स्कूल-कालेजों और भर्ती एजेंसियों से आग्रह किया कि किसी भी प्रमाणपत्र को स्वीकार करने से पहले नवीनतम सूची में संबंधित बोर्ड या विश्वविद्यालय की मान्यता अवश्य जांचें।

    यदि कोई शिक्षण संस्थान या अभ्यर्थी सूची से बाहर के गैर-मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा विश्वविद्यालय के प्रमाणपत्र के आधार पर प्रवेश या अन्य शैक्षणिक लाभ प्राप्त करता है, तो भविष्य में उत्पन्न होने वाली कानूनी, प्रशासनिक अथवा शैक्षणिक जटिलताओं की जिम्मेदारी संबंधित संस्था और छात्र की होगी।

    मान्यता से संबंधित सूचनाएं समय-समय पर अपडेट होती रहती हैं। इसलिए सभी हितधारकों को हमेशा नवीनतम सूची को ही आधार बनाना चाहिए। इससे विद्यार्थियों को फर्जी संस्थानों के जाल में फंसने से बचाने के साथ शिक्षण संस्थानों और भर्ती एजेंसियों को भी भविष्य के विवादों से बचाया जा सकेगा।

    खबरें और भी

    शिक्षा बोर्ड की यह पहल छात्रों के हितों की सुरक्षा, शैक्षणिक पारदर्शिता और डिजिटल सुशासन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे प्रवेश और नियुक्ति के दौरान शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया को अधिक विश्वसनीय बनाने में मदद मिलेगी।

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

    मान्यता प्राप्त / समकक्ष बोर्ड, विश्वविद्यालय और शैक्षणिक निकायों की संपूर्ण आधिकारिक सूची (25-07-2026 तक अद्यतन)

    क्र. राज्य / क्षेत्र मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय का नाम परीक्षा का नाम समकक्षता (Equivalency)
    1 आंध्र प्रदेश 1. बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन / बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश)
    2. आंध्र प्रदेश ओपन स्कूल सोसाइटी, हैदराबाद
    S.S.C. परीक्षा / इंटरमीडिएट (2 वर्ष) मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी प्रमाण पत्र
    2 अरुणाचल प्रदेश आंध्र प्रदेश ओपन स्कूल सोसाइटी (सरकारी मान्यता प्राप्त) S.S.C. व इंटरमीडिएट परीक्षा मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी
    3 असम 1. बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम, गुवाहाटी
    2. असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल, गुवाहाटी
    H.S.L.C. (10वीं) / हायर सेकेंडरी परीक्षा मैट्रिकुलेशन / सीनियर सेकेंडरी
    4 बिहार 1. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), पटना
    2. मगध विश्वविद्यालय, बोधगया
    3. बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE), पटना
    सेकंडरी स्कूल / इंटरमीडिएट / प्री-यूनिवर्सिटी मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी (10+2)
    5 छत्तीसगढ़ 1. छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, रायपुर
    2. छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर
    हाई स्कूल (10वीं) / हायर सेकेंडरी (12वीं) मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी प्रमाण पत्र
    6 गोवा गोवा, दमन एंड दीव सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड, ऑल्टो बेटिम SSC एवं HSSC परीक्षा मैट्रिक व सीनियर सेकेंडरी प्रमाण पत्र
    7 गुजरात 1. गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड, गांधीनगर
    2. सरदार पटेल यूनिवर्सिटी / एम.एस. यूनिवर्सिटी बड़ौदा
    SSC / हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (10+2) मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी प्रमाण पत्र
    8 हरियाणा 1. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी
    2. कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र
    मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी / प्री-यूनिवर्सिटी मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी परीक्षा
    9 हिमाचल प्रदेश 1. हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला
    2. तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय, सुंदरनगर
    3. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU), शिमला
    4. जूनियर टेक्निकल स्कूल, कांगड़ा
    प्री-पॉलीटेक्निक / 2 या 3 वर्षीय ट्रेड डिप्लोमा (मैट्रिक बाद) / प्राक्शास्त्री-II मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी (10+2 आर्ट्स स्ट्रीम)
    10 जम्मू व कश्मीर 1. जम्मू एंड कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE)
    2. कश्मीर विश्वविद्यालय, श्रीनगर
    मैट्रिक / हायर सेकेंडरी (12वीं) मैट्रिकुलेशन / सीनियर सेकेंडरी
    11 झारखंड झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची / इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद सेकंडरी स्कूल परीक्षा / इंटरमीडिएट मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी परीक्षा
    12 कर्नाटक 1. कर्नाटक सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड / डिपार्टमेंट ऑफ प्री-यूनिवर्सिटी बैंगलोर
    2. कर्नाटक यूनिवर्सिटी, धारवाड़
    S.S.L.C. / 2 Year PUC मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी प्रमाण पत्र
    13 केरल 1. केरल बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एग्जामिनेशन
    2. वोकेशनल हायर सेकेंडरी एजुकेशन डिपार्टमेंट, केरल
    3. केरल यूनिवर्सिटी / कालीकट यूनिवर्सिटी
    4. श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी, तिरुपति
    SSLC / हायर सेकेंडरी / वोकेशनल कोर्स मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी प्रमाण पत्र
    14 मध्य प्रदेश 1. माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE), भोपाल
    2. मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल (MPSOS), भोपाल
    3. जबलपुर / विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन
    मैट्रिक / हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (10+2) मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी प्रमाण पत्र
    15 महाराष्ट्र 1. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल
    2. मुंबई / नागपुर / पुणे / शिवाजी / औरंगाबाद विश्वविद्यालय
    SSC / HSC (12वीं कक्षा) / प्री-डिग्री मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी प्रमाण पत्र
    16 मणिपुर 1. मणिपुर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, इंफाल
    2. काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, मणिपुर
    मैट्रिकुलेशन / हायर सेकेंडरी (XII) मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी
    17 मेघालय मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, तुरा H.S.L.C. परीक्षा मैट्रिक / हायर सेकेंडरी पार्ट-1
    18 मिजोरम 1. मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, आइजोल
    2. नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (NEHU), शिलांग
    HSLC / HSSLC (10+2) मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी
    19 नागालैंड नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, कोहिमा हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा मैट्रिकुलेशन
    20 राष्ट्रीय निकाय / नई दिल्ली 1. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) व CBSE-i
    2. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS)
    3. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE)
    4. डायरेक्टर ऑफ आर्मी एजुकेशन, आर्मी HQ नई दिल्ली
    5. राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान (डीम्ड यूनिवर्सिटी), नई दिल्ली
    6. दिल्ली विश्वविद्यालय (DU)
    10वीं कक्षा / सीनियर सेकेंडरी (12 वर्ष) / प्राक्शास्त्री-II / आर्मी सेकेंडरी परीक्षा मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी प्रमाण पत्र
    21 ओडिशा 1. बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, कटक
    2. काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा
    3. उत्कल यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर
    हाई स्कूल सर्टिफिकेट / हायर सेकेंडरी (10+2) मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी
    22 पंजाब 1. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB), मोहाली
    2. पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
    3. पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला
    मैट्रिक / हायर सेकेंडरी / सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी
    23 राजस्थान 1. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE), अजमेर
    2. राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS), जयपुर
    3. उदयपुर विश्वविद्यालय
    मैट्रिक / वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी
    24 सिक्किम राज्य सरकार द्वारा संचालित मान्यता प्राप्त बोर्ड मैट्रिक व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी
    25 तेलंगाना तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, हैदराबाद इंटरमीडिएट II वर्ष / सीनियर सेकेंडरी सीनियर सेकेंडरी प्रमाण पत्र
    26 तमिलनाडु 1. तमिलनाडु बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन / बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एग्जामिनेशन
    2. मधुराई विश्वविद्यालय
    SSLC / ओरिएंटल SSLC / HSC कोर्स मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी प्रमाण पत्र
    27 त्रिपुरा त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अगरतला माध्यमिक / हायर सेकेंडरी (+2 स्टेज) मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी
    28 उत्तर प्रदेश 1. यूपी बोर्ड (बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन), प्रयागराज
    2. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU)
    3. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी
    4. गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार
    हाई स्कूल / इंटरमीडिएट (XI-XII) / विद्याधिकारी / विद्याविनोद मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी प्रमाण पत्र
    29 उत्तराखंड उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन उत्तराखंड) हाई स्कूल / इंटरमीडिएट / उत्तरमध्यमा मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी
    30 पश्चिम बंगाल 1. वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, कोलकाता
    2. वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन
    3. कोलकाता / बर्धमान विश्वविद्यालय
    4. वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ रबींद्र ओपन स्कूलिंग
    स्कूल फाइनल परीक्षा / हायर सेकेंडरी मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी प्रमाण पत्र
    31-32 अन्य सभी राज्य / UTs किसी भी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मान्यता प्राप्त बोर्ड 10वीं एवं 10+2 परीक्षाएं मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी
    33-34 ऑस्ट्रेलिया / अफ्रीका 1. विक्टोरियन करिकुलम लर्निंग (क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया)
    2. युगांडा नेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (अफ्रीका)
    13 वर्ष सीनियर स्कूल / सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी
    35 नेपाल नेपाल शिक्षा एवं संस्कृति मंत्रालय (नियंत्रक परीक्षा कार्यालय) S.L.C. (स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट - O Level) मैट्रिकुलेशन
    36 अंतरराष्ट्रीय बोर्ड भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) द्वारा मान्यता प्राप्त सभी विदेशी बोर्ड एवं निकाय समतुल्य डिग्री / डिप्लोमा परीक्षा मैट्रिक / सीनियर सेकेंडरी (सशर्त)
    37 दिल्ली (विशेष) ग्रामीण मुक्त विद्यालयी शिक्षण संस्थान, नवीन शाहदरा, दिल्ली-110032 मैट्रिक और प्लस टू (केवल 01.12.2017 से 05.02.2019 तक मान्यता प्राप्त) मैट्रिक एवं प्लस टू (सीमित अवधि)
    38 अमरीका (U.S.A.) नॉर्थवेस्ट एक्रिडिटेशन कमीशन (NWAC), USA (अधिसूचना 18.07.2026 द्वारा स्वीकृत) अमेरिकन हाई स्कूल डिप्लोमा (ग्रेड 12 / 12-इयर डिप्लोमा) सीनियर सेकेंडरी (प्लस टू)
    महत्वपूर्ण सूचना (बोर्ड नोट): इस अधिकृत सूची के अलावा यदि कोई परीक्षार्थी किसी अन्य बोर्ड, संस्थान या गैर-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रमाण पत्र प्राप्त कर प्रवेश लेता है, तो उसकी समस्त कानूनी, प्रशासनिक एवं शैक्षणिक जिम्मेदारी परीक्षार्थी और संस्था की स्वयं होगी। बोर्ड इसके लिए उत्तरदायी नहीं होगा।