विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचायत चुनाव रोस्टर: कांगड़ा में BDC अध्यक्ष की 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, तीन ब्लॉक में पहली बार होगा चयन

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 06 Apr 2026 01:59 PM (IST)

Panchayat Chunav Roster, हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की हलचल तेज है। कांगड़ा जिले में पंचायत समिति अध्यक्ष पदों के ...और पढ़ें

जिला कांगड़ा में पंचायत चुनाव का रोस्टर जारी कर दिया गया है। प्रतीकात्मक फोटो

जिला कांगड़ा में पंचायत चुनाव का रोस्टर जारी कर दिया गया है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. कांगड़ा में पंचायत समिति अध्यक्ष पदों पर 50% महिला आरक्षण।

  2. अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी और सामान्य महिलाओं हेतु सीटें आरक्षित।

  3. पालमपुर, बड़ोह, सुरानी में पहली बार चुने जाएंगे अध्यक्ष।

संवाद सहयोगी, धर्मशाला। Panchayat Chunav Roster, हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। कांगड़ा जिले में पंचायत समिति अध्यक्ष पदों को लेकर जारी हुए रोस्टर में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। हालांकि कुल छह अनारक्षित सीटों पर महिला शक्ति अपना भाग्य आजमा सकती हैं।

आरक्षित हुई महिला सीटों की बात करें तो अनुसूचित जाति महिला के लिए दो, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए एक, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए दो जबकि सामान्य महिलाओं के लिए चार सीटें आरक्षित की गई हैं।

कांगड़ा में कुल 18 पंचायत समिति

कांगड़ा जिले के तहत कुल 18 पंचायत समिति हैं। इनमें तीन नई गठित हुई हैं, जिनमें पालमपुर, बड़ोह व सुरानी शामिल हैं। 

यहां पहली बार चुनेगी पंचायत समिति

पंचायत समिति पालमपुर के अध्यक्ष पद की कमान अनुसूचित जनजाति महिला संभालेंगी। बड़ोह में अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के हाथ कमान होगी, जबकि नवगठित तीसरी पंचायत समिति सुरानी में अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

ये रहेगी आरक्षण की स्थिति

जारी रोस्टर के मुताबिक पंचायत समिति पंचरुखी व लंबागांव में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला, इंदौरा व बैजनाथ में अनुसूचित जाति, पालमपुर में अनुसूचित जनजाति महिला, नगरोटा बगवां व बड़ोह में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, कांगड़ा में अन्य पिछड़ा वर्ग जबकि सुलह, देहरा, सुरानी, व भवारना में अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं, परागपुर, रैत, नगरोटा सूरियां, फतेहपुर, धर्मशाला व नूरपुर में अध्यक्ष पद अनारक्षित होंगे।

यह भी पढ़ें: कांगड़ा में पंचायत चुनाव रोस्टर जारी, जिला परिषद वार्ड से लेकर प्रधान पद की स्थिति हुई स्पष्ट