विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारी बारिश से मणिमहेश यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त, भरमौर प्रशासन ने रोके श्रद्धालु; ADM ने टीम के साथ लिया जायजा

By Chamba Office Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 23 Aug 2026 04:18 PM (IST)

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण भरमौर प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा को दो दिनों के लिए रोक दिया है। यात्रियों ...और पढ़ें

मणिमहेश यात्रा मार्ग भारी बारिश व भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है।

मणिमहेश यात्रा मार्ग भारी बारिश व भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है।

HighLights

  1. मणिमहेश यात्रा भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रोकी गई।

  2. भरमौर प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया।

  3. 25 अगस्त को यात्रा संचालन पर समीक्षा के बाद फैसला होगा।

संवाद सहयोगी, भरमौर (चंबा)। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भरमौर प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर रोक लगा दी है। भरमौर क्षेत्र में लगातार बारिश और विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से पैदल यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। दोनाली के पास पत्थर गिर रहे हैं व कुछ जगह बारिश के कारण फिसलन हो गई है। इस कारण प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर दो दिन के लिए पूर्णत: रोक लगा दी है। बताया जा रहा है दोनाली के पास मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। 

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद अतिरिक्त दंडाधिकारी विकास शर्मा ने धरातल पर पहुंच कर यात्रा मार्ग का जायजा लिया, जिसके बाद यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है।

इस दौरान उन्होंने यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से भी अपील की है, कि चंबा व भरमौर क्षेत्र में इन दिनों मौसम खराब चल रहा है। लिहाजा यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जांच लें।

सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं श्रद्धालु

इसके अलावा मणिमहेश यात्रा पर जा रहे जो भी श्रद्धालु रास्ते में हैं, वह खुद की जान को जोखिम में डाल कर आगे बढ़ने की कोशिश न करें, बल्कि सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं। ताकि किसी भी श्रद्धालु के लिए किसी भी तरह परेशानी खड़ी न हो।

25 अगस्त को प्रशासन की ओर से पुन: समीक्षा की जएगी, उसके बाद यात्रा के सुचारू संचालन का आगामी निर्णय लिया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रतिकूल मौसम के माध्य नजर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने श्री मणिमहेश यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का पुनः धरातल पर जायजा लेने के लिए विभिन्न यात्रा पड़ावों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्यों तथा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष पहल

श्री मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की की सुविधा एवं सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) शिमला द्वारा मणिमहेश यात्रा क्षेत्र के लिए विशेष मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट उपलब्ध करवाई गई है। लिहाजा श्रद्धालु श्री मणिमहेश यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विशेष मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट के माध्यम से यात्रा क्षेत्र के मौसम की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा मौसम की परिस्थितियों के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।

इस बार दस दिन पहले शुरू होगी अधिकारिक यात्रा

इस बार अधिकारिक रूप में मणिमहेश यात्रा दस दिन पहले शुरू होगी। हर वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी से लेकर राधा अष्टमी तक अधिकारिक यात्रा चलती थी। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से अधिकारिक यात्रा शुरू से पहले ही मणिमहेश पहुंच रहे काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ के मध्य नजर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए 10 दिन पहले अधिकारिक यात्रा शुरू करने का फैसला लिया है, ताकि यात्रा पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षा व सुविधाएं मिल सकें। 

इस बार कृष्ण जन्माष्टमी चार सितंबर को है, लिहाजा मणिमहेश छल झील में छोटा स्नान भी इसी दिन होता है, वहीं बड़ा शाही स्नान 19 सितंबर को राधा अष्टमी के पावन मौके पर होगा।

प्रतिकूल मौसम देखते हुए व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मध्य नजर 24 अगस्त तक यात्रा पर यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। 25 को समीक्षा के बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा। अगर मौसम अनुकूल हुआ तो फिर यात्रा सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।
-विकास शर्मा, एडीएम, भरमौर।

यह भी पढ़ें: मणिमहेश यात्रा: 75 KG से अधिक वजन के यात्री को महंगी पड़ेगी हेली टैक्सी टिकट, रिफंड और बच्चों के लिए भी नियम तय