हिमाचल: मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले ध्यान दें! बाहरी वाहनों पर लगेगा ग्रीन टैक्स; जानें किस गाड़ी का कितना कटेगा टैक्स
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा से पहले भरमौर में बाहरी वाहनों पर ग्रीन टैक्स लागू किया गया है। ...और पढ़ें

महिमहेश यात्रा के दौरान लगेगा ग्रीन टैक्स (जागरण)
HighLights
भरमौर में मणिमहेश यात्रा से पहले ग्रीन टैक्स लागू
बाहरी वाहनों से पर्यावरण संरक्षण हेतु शुल्क लिया जाएगा
स्थानीय वाहनों और दैनिक यात्रियों को ग्रीन टैक्स से छूट
जागरण संवाददाता, चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा से पहले उपमंडल मुख्यालय भरमौर में पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से प्रशासन ने ग्रीन टैक्स लागू कर दिया है।
भरमौर में प्रवेश करने वाले पात्र बाहरी वाहनों से उनकी श्रेणी के अनुसार ग्रीन टैक्स वसूला जाएगा। इसके लिए भरमौर की सुंकू की टपरी में कर संग्रह केंद्र स्थापित किया गया है। प्रशासन के अनुसार ग्रीन टैक्स की यह व्यवस्था लगातार लागू रहेगी।
दोपहिया वाहन से 50, कार से 100, एसयूवी और एमयूवी से 300 तथा बस से 500 रुपये ग्रीन टैक्स लिया जाएगा। यह शुल्क भरमौर में प्रवेश करने वाले अन्य राज्यों के वाहनों पर लागू होगा।
आरएलए भरमौर में पंजीकृत वाहनों, स्थानीय निवासियों के वाहनों तथा स्थानीय टैक्सी यूनियन की गाड़ियों को ग्रीन टैक्स से पूरी तरह छूट दी गई है। भरमौर से खड़ामुख के बीच प्रतिदिन आवागमन करने वाले वाहनों के लिए प्रशासन विशेष पास जारी करेगा। पासधारक वाहनों से ग्रीन टैक्स नहीं लिया जाएगा। प्रशासन के अनुसार इस व्यवस्था से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।