विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंबा ने सरकार से की फास्ट रिस्पांस बाइक एंबुलेंस की मांग, मरीजों को मिलेगी राहत; समय पर पहुंचेंगे अस्पताल

By mithun thakurEdited By: Preeti Gupta
Updated: Mon, 25 Sep 2023 12:46 PM (IST)

चंबा वेलफेयर एसोसिएशन के अलावा अन्य संगठनों व स्थानीय लोगों ने सरकार से चंबा शहर में बड़े शहरों की तर्ज पर फास्ट रिस्पांस बाइक एंबुलेंस सेवा आरंभ करने ...और पढ़ें

चंबा ने सरकार से की फास्ट रिस्पांस बाइक एंबुलेंस की मांग (फाइल फोटो)
चंबा ने सरकार से की फास्ट रिस्पांस बाइक एंबुलेंस की मांग (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चंबावासियों ने सरकार से की फास्ट रिस्पांस बाइक एंबुलेंस की मांग
  2. सकरी गलियां होने से मरीजों को अस्पताल पहुुंचने में होती है परेशानी
  3. हेलीटैक्सी सेवा आरंभ करने की भी की मांग

चंबा, संवाद सहयाेगी। चंबा वेलफेयर एसोसिएशन के अलावा अन्य संगठनों व स्थानीय लोगों ने सरकार से चंबा शहर में बड़े शहरों की तर्ज पर फास्ट रिस्पांस बाइक एंबुलेंस सेवा आरंभ करने की मांग उठाई है। चंबा के विभिन्न संगठनों व लोगों का कहना है कि शहर की तंग गली-मोहल्लों में एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती।

अस्पताल ले जाने में मरीजों को होती है परेशानी

इसके चलते कई बार गंभीर मरीजों को समय पर चिकित्सीय सुविधा नहीं मिल पाती है। जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देर-सवेर के अलावा रात्रि के समय अगर कोई व्यक्ति अचानक बीमार हो जाए तो उसे पीठ पर उठा कर ही मुख्य सड़क मार्ग तक यह फिर अस्पताल पहुंचना पड़ता है।

हेलीटैक्सी सेवा आरंभ करने की भी की मांग

ऐसे में लोगों की सुविधा को देखते हुए फास्ट रिस्पांस बाइक एंबुलेंस सेवा आरंभ की जाए। ताकि स्थानीय लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। इसके अलावा उन्होंने जिला के विभिन्न क्षेत्रों के लिए हेलीटैक्सी सेवा आरंभ करने की भी मांग की है।

यह भी पढ़ें- यात्रियों के लिए खुशखबरी, शिमला बैरागढ़ व चंबा सुपरफास्ट रूटों पर चलेगी 4 नई गाड़ियां; चुटकी में सफर होगा पूरा

हैलीटैक्सी सेवा से पर्यटन को लगेंगे पंख

हैलीटैक्सी सेवा आरंभ होने से जहां पर्यटन कारोबार को पंख लगेगें, वहीं गंभीर रूप से घायल या बीमार मरीज को तुरंत बड़े स्वास्थ्य संस्थान में शिफ्ट करने की सुविधा भी मिलेगी। वहीं चंबा में मोबाइल हैल्थ वैन सेवा आरंभ करने के लिए उन्होंने सरकार का आभार जताया है। इस सुविधा से जिला के दुर्गम सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों को घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- पर्यटन पर पड़ रहा टैक्स बढ़ोतरी का असर, टूरिस्ट की आमद में हुई भारी गिरावट; कारोबारियों को हो रहा नुकसान