Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में फर्जी RC सहित इंजन और चेसिस नंबर लगाकर बेच दी चोरी की स्कॉर्पियो गाड़ी, कैसे खुला राज?

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 20 Apr 2026 01:05 PM (GMT+05:30)

    बिलासपुर में एक व्यक्ति को चोरी की स्कॉर्पियो फर्जी नंबर, गलत इंजन/चेसिस नंबर और नकली आरसी के साथ बेचकर लगभग 14 लाख रुपये की ठगी की गई। अशोक कुमार ने ...और पढ़ें

    बिलासपुर में चोरी की स्कॉर्पियो फर्जी आरसी व चेसिस नंबर लगाकर बेच दी। प्रतीकात्मक फोटो

    बिलासपुर में चोरी की स्कॉर्पियो फर्जी आरसी व चेसिस नंबर लगाकर बेच दी। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. चोरी की स्कॉर्पियो फर्जी दस्तावेजों के साथ बेची गई।

    2. बिलासपुर में व्यक्ति से करीब 14 लाख रुपये ठगे गए।

    3. शिमला पुलिस जांच में चोरी का वाहन होने का खुलासा।

    संवाद सहयोगी, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में चोरी की स्कार्पियो गाड़ी को फर्जी नंबर, गलत इंजन व चेसिस नंबर और नकली रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) के आधार पर बेचकर एक व्यक्ति से करीब 14 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले का पुलिस जांच के दौरान पता चला, जिसके बाद शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

    पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, घुमारवीं क्षेत्र निवासी अशोक कुमार ने बताया कि दिसंबर 2025 में उसने अराफात हुसैन नामक व्यक्ति से काले रंग की स्कार्पियो नंबर एचपी 24ई-5472 खरीदने का सौदा 14 लाख रुपये में तय किया। आरोपित खुद को सेकेंड हैंड गाड़ियों का कारोबारी बताता था।

    तीन लाख नकद देकर खरीदी गाड़ी

    शिकायतकर्ता के अनुसार, 28 दिसंबर 2025 को उसने अपने मित्र की मौजूदगी में तीन लाख रुपये नकद आरोपित को दिए, जबकि शेष राशि के लिए पंजाब नेशनल बैंक, एम्स शाखा बिलासपुर से 11.50 लाख रुपये का वाहन ऋण लिया। इसके बाद 13 जनवरी 2026 को आरोपित के कहने पर 10.50 लाख रुपये उसके बताए गए एचडीएफसी बैंक खाते में जमा करवा दिए गए। 

    कैसे चला मामले का पता

    मामले का 28 फरवरी को उस समय मामले का पता चला जब शिमला पुलिस की जांच में संबंधित वाहन चोरी का पाया गया, जिसकी रिपोर्ट पंजाब के अमृतसर में दर्ज थी। आगे की जांच में गाड़ी के इंजन और चेसिस नंबर भी फर्जी पाए गए, जबकि प्रस्तुत आरसी भी नकली निकली। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपित ने सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी कर उसे अपने जाल में फंसाया और लाखों रुपये ठग लिए।

    बिलासपुर में पहले भी फर्जीवाड़ा हुआ है उजागर

    बिलासपुर पंजीकरण व लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) ब्रांच में इससे पहले ही चोरी की गाड़ियों की रेजिस्ट्रेशन व गाड़ियों के नबंर को लेकर फर्जीवाड़ा उजागार हुआ था। इस संबंध में दिल्ली पुलिस की टीम ने आएलए ब्रांच बिलासपुर से आरोपित को गिरफ्तार किया और अन्य एक आरोपित अभी तक फरार चला हुआ है। पुलिस इस सारे मामले को संबंधित मामले की जांच के साथ भी कर रही है। 

    खबरें और भी

    पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है।
    -संदीप धवल, एसपी बिलासपुर।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के कॉलेज में रैगिंग करने के बाद चंडीगढ़ पहुंच गया आरोपित, पिता ने पुलिस के हवाले किया