Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में सरकारी नौकरी दिलाने के लिए 14 लाख रुपये में डील, बजरंग दल ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया शातिर

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 06 May 2026 12:10 PM (IST)

    हिमाचल में होम गार्ड भर्ती के नाम पर दो युवकों से 14 लाख रुपये ठगने वाले देहरा के शातिर को बजरंग दल ने बिलासपुर में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ...और पढ़ें

    बिलासपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से पकड़ा गया ठगी का आरोपित।

    बिलासपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से पकड़ा गया ठगी का आरोपित।

    HighLights

    1. ठग ने होम गार्ड भर्ती के नाम पर ठगे 14 लाख।

    2. बजरंग दल ने बिलासपुर में शातिर को दबोचा।

    3. पुलिस को सौंपा, दो माह में पैसे लौटाने का वादा।

    जागरण संवाददाता, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में होम गार्ड भर्ती के नाम पर दो युवकों से पैसे ठगने वाले देहरा (कांगड़ा) के ठग को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने झंडूता के बैहना जट्टा में दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है। बैहना जट्टा में आरोपित के पकड़ने जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

    मूल रूप से देहरा निवासी आरोपित लंबे समय से चंडीगढ़ में रह रहा है। पिछले साल हिमाचल में हुई होमगार्ड भर्ती में नौकरी दिलाने के लिए उसने भोरंज के दो लड़कों से 14 लाख रुपये की डील की थी।

    बातों में आ गए युवक

    नौकरी मिलने के चक्कर में युवक उसकी बातों में आ गए और आधी पैसा दे भी दिया, लेकिन उनके भर्ती करवाने में कोई मदद नहीं की एवं भर्ती नहीं करवाया। 

    बजरंग दल के युवकों ने बिछाया जाल

    परेशान युवकों ने बजरंग दल से संपर्क किया। बजरंग दल ने योजना के तहत आरोपित को फोन करवाया और बोला कि वह बैहना जट्टा में मिलकर और अन्य युवकों से भी संपर्क करवाना चाहते हैं। यहां वह उसे कुछ पैसे भी देंगे। उसके आने से पूर्व बजरंग दल ने निर्धारित स्थान पर पहले ही कैमरे लगा रखे थे। 

    पुलिस ने केस किया दर्ज

    बजरंग दल जिला अध्यक्ष सुर्या चंदेल, विशाल चंदेल, अरुण मराठा ने आरोपित को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    दो माह में पैसे देने को तैयार

    बताया जा रहा है कि आरोपित ने लिखित रूप से दिया है वह दो माह में दोनों युवकों से लिए सारे पैसे लौटा देगा। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने इसकी पुष्टि की है।

    यह भी पढ़ें: शिमला के रोहड़ू में कोर्ट और SDM ऑफिस को उड़ाने की धमकी, उर्दू शब्दों में लिखा पोस्टर; ...दिल्ली तक सुनाई देगी गूंज

    खबरें और भी