यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yamunanagar Crime: महिला को कार में दी लिफ्ट, रास्ते में आरोपियों ने पार कर दी हैवानियत की हदें, केस दर्ज
यमुनानगर थाना क्षेत्र में एक महिला को कार में लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 32 वर्षीय महिला को लिफ्ट देने के लि ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र में महिला को कार में लिफ्ट देकर गैंगरेप किया गया। आरोप तिगरा निवासी अजय राणा व उसके साथियों पर है। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। बाद में उसे फेंककर फरार हो गए। मामले में सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
लिफ्ट देने के बहाने किया दुष्कर्म
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, फर्कपुर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी 32 वर्षीय महिला दो फरवरी को अपने मायके सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव में गई हुई थी। वहां से जब वह शाम को लौट रही थी तो उन्हें कार में आए तिगरा निवासी अजय राणा व उसके साथियों ने रोक लिया। उसे लिफ्ट दी और घर छोड़ने की बात कही। वह आरोपित की बातों में आकर कार में बैठ गई।
.jpg)
यमुनानगर थाना पुलिस में मामला दर्ज
आरोप है कि कार में बैठते ही आरोपित अजय व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे फर्कपुर में फेंककर फरार हो गए। रात को किसी तरह से पीड़िता ने दुर्गा शक्ति टीम को सूचना दी। पुलिस उसे घर पर छोड़कर गई। मामले में सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

