विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर राजन की निर्मम हत्या, पहले गोली मारी फिर... हाथ-पैर बांधकर जलाया; बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी

Updated: Mon, 29 Jan 2024 04:39 PM (IST)

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर राजन की हत्या कर दी गई है। उसके हाथ-पैर बांधे गए थे। जिस तरह से उसका शव मिला है। हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है ...और पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर का बेरहमी से मर्डर
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर का बेरहमी से मर्डर

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर कुरुक्षेत्र के गांव मेहरा निवासी राजन की हत्या कर दी गई है। उसके हाथ पैर बांधे गए थे। जिस तरह से उसका शव मिला है। उससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसे हाथ-पैर बांधकर यहां लाया गया है।

गोली मारने के बाद उसका शव जला दिया गया लेकिन चेहरा नहीं जलाया गया। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र में गुलाबगढ़ के पास सड़क किनारे उसका शव मिला है। वहीं उसकी हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है। इस बारे में फेसबुक पर पोस्ट की गई है। देवेंद्र बंबीहा नाम के पेज से पोस्ट की गई है।

बम्बीहा ग्रुप के फेसबुक पोस्ट में क्या लिखा?

  • फेसबुक पर जो पोस्ट की गई है। उसमें लिखा है कि सत श्री अकाल। रात जो राजन कुरुक्षेत्र का कत्ल हुआ। ये कत्ल लक्की पटियाल व अर्श डल्ला ने करवाया है। इसने लारेंस व विष्णु के कहने पर लक्ष्मण देवासी सांचौर का मर्डर किया था। यह भगौड़ा चल रहा था। इसको उठाकर चंगा मान तान करके यमुनानगर के पास गोली मारी है।
  • यह लारेंस के इंटरव्यू को लेकर फुकरी मारता था। इसने बिना बात के उड़ता हुआ तीर लिया। इसे अपने हाथों से मारा है। तुम सालों भरोसे का नाजायज फायदा उठाकर गोगामेडी व सिद्धू मूसेवाला को मरवा दिया। खुद को बहुत खब्बी खां समझते हो अब हम बताएंगे दुश्मनी क्या होती है।

सड़क किनारे जली हुई हालत में मिला शव

सुबह लगभग 11 बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे जली हालत में युवक का शव देखा। पुलिस पहुंची। शव पूरी तरह से जल चुका था। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। उस समय पुलिस शिनाख्त नहीं कर सकी थी। इसके बाद फेसबुक पर हुई पोस्ट वायरल हुई।

पुलिस ने भी जांच पड़ताल की तो पता लगा कि यह शव लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटर राजन का है। उसकी एक मासी सरस्तीनगर में रहती है। पुलिस ने उसके मौसेरे भाई प्रिंस को बुलाया था। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। परिवार को सूचना दी गई है।

यह भी पढ़ें: बदलापुर ऑफ पंजाब: पढ़िए बिश्नोई-बंबीहा गैंग की खूनी जंग की Inside Story