Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनानगर में सौतेला पिता ने नवविवाहिता से किया दुष्कर्म, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 04:02 PM (GMT+05:30)

    यमुनानगर में नवविवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में उसके सौतेले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिय ...और पढ़ें

    सौतेला पिता ने नवविवाहिता से किया दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो

    सौतेला पिता ने नवविवाहिता से किया दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. यमुनानगर में सौतेले पिता ने नवविवाहिता बेटी से दुष्कर्म किया।

    2. आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।

    3. पीड़िता ने ससुराल जाने के बाद पति को आपबीती बताई।

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र की 24 वर्षीय नवविवाहिता से दुष्कर्म के आरोपित सौतेले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

    थाना छप्पर प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मां ने दूसरी शादी की हुई है। सात वर्ष की आयु से ही वह मां के साथ रही। जब 18 वर्ष की हुई तो सौतेला पिता गलत नजर रखने लगा। वह गलत हरकत करता था।

    यदि विरोध करती तो वह डरा धमकाकर चुप करा देता। अब अप्रैल माह में शादी हो गई। ससुराल में जाकर रहने लगी। लगभग एक माह पहले मायके में आई हुई थी। आरोप है कि सौतेले पिता ने कमरे में आकर पाकर गलत नीयत पकड़ लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और गलत काम किया।

    जिसके बाद वापस ससुराल में आई। आरोप है कि अब भी फोन पर सौतेला पिता धमकी दे रहा है। परेशान होकर इस बारे में पति को बताया। इस मामले में केस दर्ज किया गया। आरोपित को गिरफ्तार किया गया। उसे घटनास्थल की निशानदेही कराई गई।