यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yamunanagar: शोभायात्रा का मुस्लिम लोगों ने किया स्वागत, लगाए जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे
Yamunanagar News लंबे अरसे से विवादों में रहे छछरौली के गांव जयधर में रविवार को भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। बता दें कि अक्सर त्योहार पर इस ...और पढ़ें

HighLights
- जयधर में दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल।
- शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग।
- जय श्री राम और भारत माता की जय के लगाए नारे।
संवाद सहयोगी,यमुनानगर। लंबे अरसे से विवादों में रहे छछरौली खंड के गांव जयधर में रविवार को भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। अक्सर त्योहार पर इस गांव में विवाद रहता है। इस बार फिजा बदली नजर आई। शोभा यात्रा के मुस्लिम बस्ती में पहुंचने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
इस शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अपने परिवारों के साथ उन्होंने शोभायात्रा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान जलपान का जिम्मा भी मुस्लिम परिवारों ने खुद संभाला। लड्डू बांट कर खुशी मनाई गई।
मुस्लिम महिलाओं ने भी शोभायात्रा में साथ चलकर जयधर से हरेवा और फिर वापस गांव तक श्री राम की जय घोष करते हुए भाग लिया। सरपंच प्रतिनिधि मजीद ने बताया कि यह यात्रा शिव मंदिर से गांव में होती हुई हरेवा से वापस शिव मंदिर पहुंची।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir: करनाल के कर्णेश्वर मंदिर में विशाल प्रसादी, पहुंचे CM मनोहर; बंगलौर से मंगवाए गए फूलों से विशेष सजावट
बोले भगवान श्री राम में आस्था
उनके गांव में आपसी भाईचारा है और किसी तरह की जात-पात की राजनीति से कोई मतलब नहीं है। उनकी भगवान श्री राम में आस्था है और मौका मिला तो वह अपने परिवार सहित अयोध्या में रामलला के दर्शन करने भी जरूर जाएंगे।
जय श्री राम और भारत माता की जय के लगाए नारे
उन्होंने खुद इस यात्रा में भगवान जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाए। उनके साथ उनकी पुत्रवधू सरपंच शबाना व पूरा परिवार मौजूद रहा। गांव के अबरार राणा, शबीरा, निसार, मोनू, मायाराम गौरसी, चौधरी सुनील, रमेश मुख्य रूप से इस यात्रा में शामिल हुए।

