यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yamunanagar News: CM मनोहर लाल ने यमुनानगर को बताया प्रदेश का चेरापूंजी, एडवेंचर टूरिज्म में बताई अपार संभावना
हरियाणा सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने यमुनानगर को प्रदेश का चेरापूंजी बताते हुए कहा कि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। अटल पार्क का नामकरण और ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि असम के चेरापूंजी में सबसे ज्यादा बरसात होती है। इसी तरह से प्रदेश में यमुनानगर जिला यहां का चेरापूंजी है। यहां भी सबसे बरसात होती है। बरसाती दिनों में यमुना, सोम, पथराल व अन्य बरसात नदियों ओवरफ्लो रहती है। इस जिले में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। जहां टूरिज्म बढ़ा है। वहां के इलाके की प्रगति हुई है। रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। पर्यटन के नाते लोगों का रुझान बढ़े। इसके लिए बुधवार को हथनी कुंड बैराज में वाटर राइडिंग व यमुना में बोटिंग की शुरूआत की गई है। हथनीकुंड बैराज पर आकर पर्यटक आनंद ले सकेंगे।
हथनीकुंड बैराज में बोटिंग की शुरूआत होने से भागदौड़ भरी जिंदगी से तनाव कम होगा। हथनीकुंड बैराज पर बने पार्क का पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का नामकरण किया। इसमें भी सैलानियों को भूलभुलैया, झील व अन्य तरह की सुविधा मिलेगी।
.jpg)
नेशनल कलेसर पार्क में कोरोना काल में बंद हुई जंगल सफारी जल्द शुरू होगी। लोगों की मांग पर सीएम ने कहा कि पटियाला, पेहवा कुरुक्षेत्र, लाडवा के रास्ते यमुनानगर तक चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी से बात हो गई। यदि छह महीने तक केंद्र इस सड़क हो नहीं बनाता हो राज्य सरकार स्टेट हाईवे बनाएगी।
जेट राइडिंग का आनंद लिया और बैराज का किया दौरा
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि टिकर ताल की तर्ज पर हथनीकुंड को भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वैसे तो प्रकृति के कारण जिले में पर्यटन के क्षेत्र बहुत संभावना है। आज के युवा का साहसिक खेलों की और रुझान ज्यादा है। उन्होंने पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर के साथ हथनीकुंड पर यमुना में बोट राइडिंग व जेट राइडिंग का आनंद लिया। इस दौरान हथनीकुंड बैराज का दौरा किया। साथ में सुरक्षा कर्मचारियों की बोट चल रही थी। उन्होंने कहा पिंजौर में भी हाट एयर बैलून सफारी की शुरुआत की है। यह बैलून लोगों को लेकर ऊपर उड़ता है। भ्रमण करवा कर वापसी आ जाता है।
ये भी पढ़ें: बिहार CM नीतीश के बयान पर बिफरे हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज, कहा- 'हद कर दी पार, सीएम पद से हटाएं'
बांध में रोका जाएगा बाढ़ का पानी
सीएम ने हथनीकुंड बैराज के अपस्ट्रीम पर बांध बनाने की योजना है। इस पर काम चल रहा है। बरसात के दिनों में बैराज से आठ से 10 लाख क्यूसेक पानी बहता हुआ आगे निकल जाता है, जिससे किसानों की फसलें खराब होती है। बांध बनने पर पानी स्टोर होगा। जिसको लाभ प्रदेश सहित हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व यूपी के लोगों को लाभ होगा। पानी से बिजली भी बना सकते है।
योजना से राजस्थान, दिल्ली को भी लाभ मिलेगा। हालांकि इसके लिए सीएम तीन साल पहले हेलीकॉप्टर से अधिकारियों के साथ दौरा कर चुके हैं। अभी तक के सर्वे में हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के कई गांवों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करना पड़ सकता है।
प्रकृति के साथ सफर, चल रहा सर्वे
उन्होंने कहा कि पर्यटन के नाते कलेसर से कालका तक पहाड़ी के नीचे-नीचे बहुत सी संभावना है। जैसे कि पैदल ट्रैकिग,साईकिल ट्रैकिंग व मोटर साइकिल पर जाकर जगह-जगह ऐसे स्थान हैं जैसे आदिबद्री, लोहगढ,त्रिलोकपुर देवी का मंदिर पहाड़ी के नीचे आता है। इसके अतिरिक्त बहुत से मनोरंजन के स्थान पहाड़ी के साथ पड़ते हैं। इस परियोजना का सर्वे चल रहा है। सर्वे पूरा होने पर आगे की प्रक्रिया होगी।

