यमुनानगर में ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसा, पैर फिसलने से गिरी महिला; अस्पताल में तोड़ा दम
यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से एक 56 वर्षीय महिला परमजीत कौर ट्रेन के नीचे आ गईं। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में द ...और पढ़ें

ट्रेन में टढ़ने के दौरान पैर फिसलने से महिसा की मौत। फाइल फोटो
HighLights
यमुनानगर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय महिला गिरी।
56 वर्षीय परमजीत कौर की अस्पताल में हुई मौत।
पोती की शादी के लिए अंबाला जा रही थीं महिला।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते हुए पैर फिसलने से महिला ट्रेन के नीचे गिर गई। अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह वह अपनी पोती की शादी के लिए कपड़े खरीदने अंबाला कैंट जा रही थीं। मृतका की पहचान आनंद कालोनी पुराना हमीदा निवासी 56 वर्षीय परमजीत कौर के रूप में हुई।
परमजीत कौर के परिवार में पोती की नवंबर में शादी होनी है। वह अपनी बेटी और दामाद जगतार सिंह के साथ अंबाला कैंट जा रही थीं। जगतार सिंह ने बताया कि सुबह वह अपनी पत्नी व सास के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन स्टेशन पर आई।
पत्नी ट्रेन में चढ़ गई। जब सास ट्रेन में सवार होने लगी तो ट्रेन चल पड़ी। झटका लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे जा गिर गईं और ट्रेन की चपेट में आ गईं। जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला।
गंभीर हालत में उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परमजीत कौर के दो बेटे और एक बेटी है। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।