Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत: मां ने अपने दो साल के बच्चे को पानी में डुबोकर मार डाला, पति के चरित्र पर था शक

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 09:43 AM (IST)

    सोनीपत के गोहाना में एक महिला ने पति पर चरित्र शक के चलते अपने दो साल के बेटे चिरांश को पानी की होदी में डुबोकर मार डाला। पहले इसे हादसा माना गया, लेक ...और पढ़ें

    AI जनरेटेड।

    AI जनरेटेड।

    HighLights

    1. गोहाना में मां ने दो साल के बेटे को डुबोया।

    2. पति के दूसरी महिला से संबंध का था शक।

    3. पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रिया को किया गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। सोनीपत में गोहाना के मुंडलाना गांव में एक महिला ने अपने दो वर्ष के मासूम चिरांश की होदी में डूबोकर हत्या कर दी। पहले इसे हादसा माना जा रहा था लेकिन, पति को पत्नी के व्यवहार और उसके पूर्व में शक करने की प्रवृति ने राज खाेल दिया।

    पत्नी को शक था कि पति के दूसरी महिला के संबंध है और वह उसके चक्कर में बच्चों को अपन पास रखकर उसे छोड़ देगा। इस पर पत्नी ने यह कदम उठाया। पति की शिकायत पर सदर थाना में केस दर्ज किया गया।

    गांव मुंडलाना के हरिओम की शादी पानीपत के गांव उग्रा खेड़ी की प्रिया से हुई थी। वह प्राइवेट नाैकरी करता है। शादी के बाद से ही प्रिया उस पर किसी दूसरी महिला से संबंध होने का शक करती थी।

    पत्नी का शक खत्म नहीं हुआ

    हरिओम ने पुलिस को बताया कि परिवार के कई बार समझाने के बावजूद उसका शक खत्म नहीं हुआ। वह अक्सर कहती थी कि हरिओम एक दिन बच्चों को अपने पास रखकर उसे छोड़ देगा।

    शुरू में पिता ने हादसा माना

    बुधवार को हरिओम किसी काम से राेहतक गया था। उसे सूचना मिली की उसका बेटा चिरांश खेलते हुए घर में बनी पानी की होदी में गिर गया और डूबकर मौत हा गई है। शुरुआत में हरिओम ने भी इसे हादसा मान लिया। चिरांश की माैत के बाद प्रिया के व्यवहार में आए बदलाव से पति को उस पर शक हो गया।

    खबरें और भी

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलेगा राज

    इस पर उसने प्रिया पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने विसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेज दी है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि प्रिया ने पहले बेटे की हत्या कर शव होदी में फेंका या सीधे डुबोकर मारा। पुलिस ने प्रिया को गिरफ्तार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- नोएडा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव: पुलिस बता रही आत्महत्या, पिता का आरोप- 'दोस्ती के चलते हत्या कर लटकाया'

    पांच साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चे थे

    हरिओम की प्रिया से शादी लगभग पांच साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे थे। एक बेटी तनवी है और दूसरा बेटा चिरांश था। चिरांश की हत्या कर दी गई।