सोनीपत में 10 रोडवेज बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर, कई रूटों पर बढ़ी यात्रियों की परेशानी; छुट्टियां रद
सोनीपत रोडवेज की 10 बसें स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रशासनिक ड्यूटी पर लगाई गई हैं, जिससे कुछ रूटों पर बस सेवा प्रभावित हुई है। यात्रियों की असुविधा स ...और पढ़ें

बस अड्डा में टिकट काउंटर पर लगी यात्रियों की लाइन। जागरण
HighLights
स्वतंत्रता दिवस रिहर्सल हेतु 10 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर।
कुछ रूटों पर बस सेवा आंशिक रूप से प्रभावित हुई।
चालकों-परिचालकों की छुट्टियां 15 अगस्त तक रद्द की गईं।
जागरण संंवाददाता, सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल और तैयारियों के मद्देनजर सोनीपत रोडवेज की 10 बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
इन बसों से विभिन्न सांस्कृतिक और योग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को रिहर्सल स्थल तक लाने और ले जाने का कार्य किया जा रहा है। बसों के प्रशासनिक ड्यूटी में लगने से कुछ रूटों पर बस सेवा आंशिक रूप से प्रभावित हुई है।
हालांकि, यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और बस संचालन सुचारु बना रहे, इसके लिए रोडवेज ने सभी चालकों और परिचालकों की छुट्टियों को 15 अगस्त तक रद कर दिया है।
रोडवेज ने भेजी 10 बसें
पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए छात्र-छात्राएं निर्धारित शेड्यूल के अनुसार रिहर्सल कर रहे हैं, जिससे उन्हें आवागमन में कोई परेशानी न हो। रोडवेज से प्रशासन ने बसों की मांग की हैं। रोडवेज की ओर से 10 बसें भेज दी गई है।
रोडवेज की बसे प्रशासनिक ड्यूटी पर जाने से दिल्ली, पानीपत, रोहतक, गोहाना, खानपुर कलां सहित कई रूटों पर बसों की कमी खल रही है। वहीं, मुख्य रूटों पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है।
त्योहारी सीजन के कारण लोकल रूटों पर भी अब यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है, रोडवेज का फोकस भी शिवरात्रि के पर्व के बाद लोकल रूटों पर रहेगा, ताकि लोगों को दिक्कत न झेलनी पड़े।
कांवड़ यात्रा और रूट डायवर्जन से उत्तर प्रदेश व हरिद्वार रूट प्रभावित
शिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश जाने वाले मार्ग प्रभावित हुए हैं। रुड़की सहित अन्य स्थानों पर रूट डायवर्ट होने के कारण सोनीपत से हरिद्वार जाने वाली बसों को अतिरिक्त चक्कर काटकर पहुंचना पड़ रहा है, जिससे चालकों और यात्रियों को परेशानी हो रही है।
खबरें और भी
स्थिति को देखते हुए रोडवेज ने उत्तर प्रदेश जाने वाली बसों को गौरीपुर मोड़ तक ही सीमित करने पर मंथन कर रहा है, जिसके बाद यात्रियों को आगे के सफर के लिए वाहन बदलना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड परिवहन निगम की पुरानी बसें इलेक्ट्रिक बसों में हो सकेंगी तब्दील, मंत्री प्रदीप बत्रा ने की समीक्षा
यह भी पढ़ें- हर थाने पर 5 और आरटीओ को 20 हजार, आराम से पार हो रहीं डग्गामार बसें; हापुड़ में कैसे चल रहा 'खेल'
प्रशासनिक ड्यूटी के लिए 10 बसें लगाई गई हैं और कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। कांवड़ यात्रा और त्योहार के मद्देनजर यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, सोनीपत डिपो