विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत रामेश्वरी हत्याकांड: '13 करोड़ की बीमा राशि को करूंगी दान', बेटी जाह्नवी का दावा- हत्या से नहीं कोई नाता

Published: Thu, 08 Oct 2026 09:10 AM (GMT+05:30)

सोनीपत में रामेश्वरी हत्याकांड में बेटी जाह्नवी ने मां की 13 करोड़ की बीमा पॉलिसी और संपत्ति को लेकर अहम ...और पढ़ें

जाह्नवी अपनी मां के साथ। AI जनरेटेड

जाह्नवी अपनी मां के साथ। AI जनरेटेड

HighLights

  1. रामेश्वरी का 13 करोड़ का बीमा, हर माह 55 हजार प्रीमियम।

  2. बेटी जाह्नवी बीमा की नॉमिनी, ननिहाल की संपत्ति भी नाम।

  3. जाह्नवी ने हत्या में भूमिका से इनकार, विशाल से प्रेम संबंध भी नकारे।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत में रामेश्वरी उर्फ बबीता हत्याकांड में बेटी जाह्नवी ने पूछताछ में अपनी मां की आर्थिक स्थिति और संपत्ति को लेकर भी कई अहम दावे किए हैं।

जाह्नवी के मुताबिक, उसकी मां हर महीने करीब 55 हजार रुपये बीमा प्रीमियम भरती थीं। पॉलिसियों में 75 साल की उम्र तक करीब 13 करोड़ रुपये का बीमा कवर था।

जाह्नवी का दावा है कि मां की मौत के बाद उसे बीमा की रकम मिलने की स्थिति में भी वह इसे अपने लिए इस्तेमाल नहीं करेगी। अब तक करीब 5 लाख रुपये प्रीमियम के रूप में जमा हो चुके हैं।

ननिहाल की प्रॉपर्टी भी जाह्नवी के नाम

उसके ननिहाल की कुछ प्रॉपर्टी भी उसके नाम है। इसके अलावा परिवार की कुछ संपत्तियों में वह नॉमिनी है। उसने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान उससे गोल्ड, प्रॉपर्टी और अन्य संपत्ति के बारे में भी जानकारी ली गई। हालांकि, बीमा की 13 करोड़ रुपये की राशि, पॉलिसियों की शर्तें और संपत्ति के स्वामित्व से संबंधित दस्तावेजों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

जाह्नवी ने कहा कि मां की मौत के बाद उसके लिए संपत्ति या बीमा की रकम महत्वपूर्ण नहीं है। वह हत्या में खुद की भूमिका से इनकार करते हुए कह रही है कि उसका नाम गलत तरीके से मामले में जोड़ा जा रहा है। उसने विशाल के साथ प्रेम संबंध होने से भी इनकार किया।

जाह्नवी का दावा है कि विशाल उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी मां ने दोनों का गोत्र एक होने के कारण रिश्ता स्वीकार नहीं किया था। उसका कहना है कि यह रकम वापस मिलने पर वह इसे गौशाला और जरूरतमंद लोगों को दान करेगी।

पुलिस की जांच में बीमा और संपत्ति का एंगल भी अहम

मामले में बीमा, संपत्ति और नॉमिनी से जुड़े दावों की जांच के लिए संबंधित दस्तावेज जांच करेगी। फिलहाल जानवी के खिलाफ फिलहाल कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। पुलिस उसे लेकर भी जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।