Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में लापता रामफल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, मर्डर के बाद जला दिया था शव

    Updated: Fri, 09 Jan 2026 11:57 AM (IST)

    सोनीपत के गोहाना में एक माह पहले लापता हुए 57 वर्षीय रामफल की हत्या का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने उसका अपहरण कर हत्या की और पहचान मिटाने के लिए शव जला ...और पढ़ें

    हरियाणा पुलिस।

    हरियाणा पुलिस।

    HighLights

    1. लापता रामफल की हत्या कर शव जलाया गया।

    2. दुकानदार को धमकी देने पर वारदात का खुलासा।

    3. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। सोनीपत में गोहाना के गांव बिचपड़ी से एक माह पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए 57 वर्ष के रामफल के घटनाक्रम में चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। आरोपियों ने उसका अपहरण करके हत्या की थी और उसके शव को जला दिया था। आरोपियों ने बाद में एक दुकानदार को धमकी दी तो भेद खुल गया।

    इसके बाद पुलिस ने वारदात का राजफाश करते हुए गांव बिचपड़ी के अंकित व उसके साथी को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि हत्या के पीछे की वजह और अन्य पहलुओं को उजागर किया जा सके।

    रामफल करीब एक माह पहले अचानक लापता हो गया था। वह अविवाहित था और कूड़ा बीनने का काम करता था। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों की चिंता बढ़ती गई।

    18 दिसंबर 2025 को भतीजे सत्यवान ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सदर थाना में दर्ज कराई थी। इस बीच सात जनवरी को उसके भतीजे सत्यवान ने पुलिस को दोबारा शिकायत दी थी, जिसमें उसने गांव के ही कुछ युवकों पर उसके चाचा की हत्या का शक जताया था।

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले रामफल की हत्या की और फिर पहचान छिपाने के लिए शव को बिचपड़ी से बुटाना रोड स्थित माइनर के पास ले जाकर जला दिया। वारदात के बाद आरोपी काफी समय तक चुप रहे, लेकिन बाद में उन्होंने एक दुकानदार को धमकी दे दी। दुकानदार ने डर के चलते यह बात अन्य लोगों को बताई, जिसके बाद पूरे मामले का भेद खुल गया।

    खबरें और भी

    सूचना मिलते ही पुलिस ने संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने अंकित व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल किए गए साधनों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- 'पोर्न फिल्में देखने के लिए मजबूर...', सरिता को पति से क्यों हुई नफरत? पत्नी ने प्राइवेट पार्ट दबाकर मार डाला

    पुलिस का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर हत्या के कारणों, आपसी रंजिश और किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जाएगी।