विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में शादी से इनकार करने पर बेटी और प्रेमी ने मिलकर मां को मार डाला, करंट से मौत का रचा नाटक

By Deepak GajwalEdited By: Sonu Suman
Published: Tue, 06 Oct 2026 04:32 PM (IST)

सोनीपत में प्रेमी से शादी में बाधा बन रही मां की बेटी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

शादी से इनकार करने पर मां और प्रेमी ने मिलकर मां को उतारा मौत के घाट। (एआई जेनरेटेड इमेज)

शादी से इनकार करने पर मां और प्रेमी ने मिलकर मां को उतारा मौत के घाट। (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. बेटी और प्रेमी ने शादी में बाधा बन रही मां की हत्या की।

  2. हत्या को करंट लगने से हुई मौत दिखाने की कोशिश की गई।

  3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने दम घुटने से मौत का खुलासा किया।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। शादी में बाधा बन रही मां को रास्ते से हटाने के लिए इकलौती बेटी ने प्रेमी से उसकी हत्या करवा दी। वारदात के वक्त आरोपित बेटी खुद सहेली के जन्मदिन की पार्टी में जाने का बहाना बनाकर घर से निकल गई। वहीं, प्रेमी ने हत्या के बाद करंट लगने से हुई मौत का रूप देने के लिए महिला के हाथ पर करंट लगाया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी कहानी बदल दी।

पोस्टमार्टम में मुंह दबाने और गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिसकर्मी ने केस दर्ज कराया और शक के आधार पर युवती के प्रेमी मुकीमपुर के विशाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने शादी में बाधा बनने पर हत्या की बात कबूल ली। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस को तीन अक्टूबर को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर के अस्पताल से सूचना मिली कि सेक्टर-15 में रहने वाली रामेश्वरी की करंट लगने से मौत हो गई है। मूलरूप से रोहतक के शिवाजी नगर की रहने वाली रामेश्वरी अपनी इकलौती संतान 22 वर्षीय जानवी के साथ किराए पर रह रही थी। रामेश्वरी के पति और इकलाैते बेटे की पहले मौत हो चुकी है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची।

वहां पर बेटी ने मां के पोस्टमार्टम से इनकार किया। हालांकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने डाक्टर ने महिला की मौत करंट से नहीं गला व मुंह दबाने से हुई बताया। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मकान का निरीक्षण किया तो कमरे में खून लगी चादर और एक्सटेंशन बोर्ड मिला।

पुलिस ने जानवी के दोस्त विशाल से शक के आधार पर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका जानवी से प्रेम संबंध था और दोनों सेक्टर-15 के मकान में जानवी की मां रामेश्वरी के साथ रहते थे। दोनों में प्रेम प्रसंग था और वे शादी करना चाहते थे। रामेश्वरी शादी के लिए तैयार नहीं हुई, जिसके चलते उसने जानवी के कहने पर गला दबाकर हत्या कर दी। हादसा दिखाने के लिए हाथ पर करंट लगा दिया।

मां को ठिकाने लगा दो, कोई गवाही देने वाला भी नहीं होगा

मां की हत्या के बाद बेटी बेटी के ड्रामे ने पुलिस को भी उलझा दिया। विशाल ने पुलिस को बताया कि दो अक्टूबर को जानवी ने उससे कहा कि उसकी सहेली सोनिया का जन्मदिन है और वह पार्टी में चली जाएगी। घर में मां अकेली होगी। उसे ठिकाने लगा देना। हत्या के बाद उसके खिलाफ कोई गवाही देने वाला भी नहीं होगा। विशाल ने पुलिस को बताया तीन अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसने रामेश्वरी की मुंह व गला दबाकर हत्या कर दी।

मौत को हादसा दिखाने के लिए बिजली के एक्सटेंशन बोर्ड की तार में कट लगाकर रामेश्वरी के बाएं हाथ पर करंट लगाया। हत्या के बाद विशाल ने जानवी को हत्या की सूचना दी। इसके बाद वह घर पहुंची और ड्रामा करते हुए पड़ोसियों को करंट से मौत बताया। दोनों महिला को पास के एक निजी अस्पताल ले गए। इसके बाद महिला को एंबुलेंस में खानपुर कलां के बीपीएस महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया। वहां से पुलिस को सूचना मिली।

करंट लगने से महिला की मौत की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की बात सामने आई है, इसके बाद आरोपित को हिरासत में ले लिया। फिलहाल दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। - एएसआई संजीव, जांच अधिकारी, सेक्टर-27 थाना

यह भी पढ़ें- सोनीपत डिपो में बढ़ेगा ई-बसों का बेड़ा, जल्द आएंगी 10 नई बसें