Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NH-44 पर राई फ्लाईओवर के पास सड़क हादसा, पिकअप के अचानक ब्रेक लगाने से कैंटर ड्राइवर की मौत

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 10:09 AM (IST)

    राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर राई फ्लाईओवर के पास एक सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि पिकअप वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. NH-44 पर राई फ्लाईओवर के पास सड़क हादसा।

    2. पिकअप के अचानक ब्रेक लगाने से कैंटर चालक की मौत।

    3. पिकअप चालक गंभीर घायल, पीजीआई रोहतक रेफर।

    संवाद सहयोगी, (राई) सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर राई फ्लाईओवर के पास सड़क दुर्घटना में कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि पिकअप वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पानीपत से दिल्ली जाने वाली लेन पर उस समय हुआ, जब आगे चल रही एक पिकअप वैन ने अचानक ब्रेक लगा दिए।

    ब्रेक लगते ही पीछे से आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर पिकअप से सीधे जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    दिल्ली के आरके पुरम (सेक्टर-6) निवासी कुनाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता ओमप्रकाश अपने आइशर कैंटर में पानीपत से दरी और कंबल लादकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। जब वे राई फ्लाईओवर के पास पहुंचे, तो उनके आगे चल रही पिकअप वैन के चालक ने लापरवाही से अचानक ब्रेक मार दिए।

    इसके कारण पीछे चल रहा कैंटर सीधे पिकअप से टकरा गया। कुनाल को हादसे की जानकारी उनके पिता के ही मोबाइल फोन से किसी राहगीर ने दी। शिकायतकर्ता ने पिता की मौत के लिए पिकअप चालक को जिम्मेदार ठहराते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    खबरें और भी

    पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में पिकअप चालक रामलोचन यादव भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया है। राई थाना पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और कुनाल के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।