विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonipat Accident: तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, युवक की मौत; दोस्त घायल

Updated: Mon, 19 Aug 2024 07:32 PM (IST)

सोनीपत के भैंसवाल से आंवली संपर्क मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे खंभे से टकरा गई। कार में सवार गांव रिवाड़ा का एक युवक की मौत हो गई और उसका द ...और पढ़ें

तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, युवक की मौत।
तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, युवक की मौत।

HighLights

  1. सोनीपत में कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे खंभे से टकरा गई
  2. कार में सवार गांव रिवाड़ा का एक युवक की मौत हो गई

जागरण संवाददाता, सोनीपत। जिले के भैंसवाल से आंवली संपर्क मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे खंभे से टकरा गई। कार में सवार गांव रिवाड़ा का एक युवक की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल गोहाना में शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजन को सौंप दिया।

गांव रिवाड़ा का सुमित (27) और उसका हमउम्र गांव दोस्त अनुज टाटा नैक्सन में सवार होकर आंवली से भैंसवाल की तरफ जा रहे थे। जब वे भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के गांव भैंसवाल कलां में साउथ कैंपस के पास पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में सुमित और अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुमित को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

राहगीरों ने दोनों को कार से निकालकर नागरिक अस्पताल गोहाना भिजवाया। वहां पर सुमित को मृत घोषित कर दिया गया और अनुज को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। सुमित खेती करता था और अविवाहित था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

यह भी पढ़ेंः Sonipat News: मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा के भाई पर चाकू से हमला, लूट की नियत से आए थे बदमाश