विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनीपत की अदालत ने दुष्कर्म के दोषी को सुनाई 20 साल की सजा, नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की थी दरिंदगी

By Deepak GijwalEdited By: Nitin Yadav
Updated: Thu, 07 Sep 2023 09:43 PM (IST)

Sonipat News सोनीपत में किशोरी का बहका कर ले जाने और दुष्कर्म करने के दोषी को अदालत ने 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। मार्च 2022 में हुए मामले की सुनवाई ...और पढ़ें

सोनीपत की अदालत ने दुष्कर्म के दोषी को सुनाई 20 साल की सजा।
सोनीपत की अदालत ने दुष्कर्म के दोषी को सुनाई 20 साल की सजा।

HighLights

  1. सोनीपत की अदालत ने दुष्कर्म के दोषी को सुनाई 20 साल की सजा
  2. अदालत ने दोषी पर 90 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है
  3. युवक ने किशोरी को नशील पदार्थ पिलाकर की थी दरिंदगी

सोनीपत, जागरण संवाददाता। सोनीपत में किशोरी का बहका कर ले जाने और दुष्कर्म करने के दोषी को अदालत ने 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। मार्च, 2022 में हुए मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सुरूचि अतरेजा सिंह की अदालत में चल रही थी। सजा के साथ ही दोषी पर 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

पीड़िता की मां ने 2 मार्च, 2022 को पुलिस को बताया था कि उनकी करीब 18 साल की बेटी सिलाई सीखने गई थी। उसके बाद उनकी बेटी वापस नहीं लौटी। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं लग सका। जिस पर पुलिस ने मामले में अज्ञात पर बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

नशीला पदार्थ पिलाकर किया था दुष्कर्म

पुलिस ने जांच की लड़की नाबालिग मिली थी। बाद में पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। लड़की ने बताया था कि उसे बहकाकर ले जाने के बाद नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपित दीपक को गिरफ्तार लिया था। अब अदालत ने उसे सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें: Sonipat News: चालान काटने पर पुलिस से भिड़े बाप-बेटे, सड़क पर चला हाईवोल्टेज ड्रामा