Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खरखौदा में विदेश से रंगदारी का बढ़ता आतंक, वाइस काल पर मांग रहे करोड़ों; ज्वेलर से प्रापर्टी डीलर तक निशाने पर

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 06:37 PM (IST)

    खरखौदा क्षेत्र में विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे कारोबारी दहशत में हैं। बदमाश आइएमटी कंपनियों के मालिकों, ज्वैलर ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. विदेशी नंबरों से खरखौदा में रंगदारी की मांग।

    2. आइएमटी कंपनियों के मालिक, कारोबारी निशाने पर।

    3. पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    संवाद सहयोगी, खरखौदा (सोनीपत)। विदेश में बैठे बदमाश विदेशी नंबरों के जरिए खरखौदा क्षेत्र में दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में क्षेत्र में रंगदारी मांगने के एक के बाद एक कई मामले सामने आ चुके हैं।

    बदमाशों के निशाने पर आइएमटी की कंपनियों के मालिकों से लेकर कारोबारी, ज्वेलर, प्रापर्टी डीलर और निजी स्कूल संचालक तक रहे हैं।

    ताजा मामला एक कारोबारी से जुड़ा है, जिसके पास वाइस काल भेज रंगदारी मांगी गई है। क्षेत्र में धमकी भरे संदेशों के जरिए करोड़ों रुपये की मांग की जा रही है। कई मामलों में पुलिस आरोपितों तक पहुंच चुकी है, जबकि अन्य मामलों में जांच जारी है।

    लगातार बढ़ रही घटनाएं

    रंगदारी मांगने के मामलों की शुरुआत आइएमटी स्थित एक कंपनी के मालिक से पैसे मांगने के मामले से हुई। इसके बाद आइएमटी से लगते गांव के एक कारोबारी को धमकी देकर रंगदारी मांगी गई।

    कुछ दिन बाद आइएमटी स्थित कंपनी मालिक को फिर से निशाना बनाया गया। इसके बाद क्षेत्र के एक गांव निवासी से पैसे मांगे गए। शहर के एक ज्वेलर से रंगदारी मांगने का मामला सामने आने के बाद एक निजी स्कूल संचालक को विदेशी नंबर से धमकी भरे संदेश भेजकर पैसे मांगे गए।

    इसके बाद शहर के एक प्रापर्टी डीलर से रंगदारी मांगने के साथ ही खरखौदा में कारोबार करने वाले व दूसरे शहर में रह रहे एक प्रापर्टी डीलर को भी निशाना बनाया गया, उसके वहां के ठिकाने पर तो गोली भी चलाई गई।

    खबरें और भी

    हर महीने 25 लाख की मांगी रंगदारी 

    आइएमटी में प्लांट निर्माण करने वाली कंपनी के कर्मचारियों से हर महीने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला भी सामने आया था। जिसके आरोपितों को पुलिस पकड़ सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। अब एक अन्य कारोबारी से रंगदारी मांगे जाने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया है।

    लगातार सामने आ रहे मामलों से क्षेत्र के कारोबारियों में चिंता बढ़ी है। कई मामलों में एक स्थानीय युवक का नाम भी सामने आया है। कई मामलों में केस दर्ज करने के बाद आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य मामलों में पुलिस ने आरोपितों तक पहुंचने के लिए जाल बिछाया हुआ है।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में दबंगई, प्लॉट पर कब्जे के विरोध पर वृद्धा को पीटा और मांगी 7 लाख की रंगदारी; यूट्यूबर समेत 10 पर केस

    यह भी पढ़ें- झरिया में 64 करोड़ की लागत से बन रहे आरएसपी कालेज में रंगदारी के लिए हंगामा, काम बंद करने की धमकी



    मामलों में सुरक्षा प्रदान करने के साथ क्राइम यूनिट सहित कई अन्य टीमें लगाई गई हैं। लोग भयभीत न हों। पुलिस मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई कर रही है, ताकि अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।

    -

    जोगिंद्र शर्मा, एसीपी, खरखौदा